जिया मानेक और गोपी बहू (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

जिस गोपी बहू ने धोया था पति का लैपटॉप, अब बिग बॉस के घर में करेगी घरवालों की धुलाई! जिया मानेक को मिला ऑफर

Bigg Boss 20 Latest Update: ‘बिग बॉस 20’ में टीवी की पॉपुलर गोपी बहू यानी जिया मानेक की एंट्री को लेकर चर्चा तेज है। दावा है कि मेकर्स ने जिया को उनके पति वरुण जैन के साथ शो के लिए अप्रोच किया है।

सोनाली झा

Giaa Manek Bigg Boss 20: जिया मानेक और उनके पति वरुण जैन की बिग बॉस 20 में एंट्री को लेकर चर्चा तेज है। अगर यह जोड़ी शो का हिस्सा बनती है, तो फैंस को गोपी बहू का बिल्कुल नया अंदाज देखने को मिल सकता है। सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ शुरू होने से पहले ही लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शो के प्रोमो और संभावित कंटेस्टेंट्स को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस जिया मानेक के शो में शामिल होने की खबर सामने आई है। दावा किया जा रहा है कि मेकर्स ने जिया मानेक को उनके पति वरुण जैन के साथ शो के लिए अप्रोच किया है। हालांकि, अभी तक मेकर्स या जिया मानेक की ओर से इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अगर दोनों शो में एंट्री करते हैं, तो यह पहली बार होगा जब दर्शकों को जिया का रियल लाइफ पर्सनैलिटी वाला अंदाज इतने बड़े मंच पर देखने को मिलेगा।

लैपटॉप धोने वाली गोपी बहू को कौन भूल सकता है

जिया मानेक को सबसे ज्यादा पहचान टीवी शो ‘साथ निभाना साथिया’ में गोपी बहू के किरदार से मिली थी। शो में उनका सीधा-सादा और मासूम अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आया। लेकिन एक सीन ने उन्हें घर-घर में चर्चा का विषय बना दिया था। दरअसल, गोपी बहू ने नादानी में अपने पति का लैपटॉप पानी से धो दिया था। यह सीन इतना वायरल हुआ कि लंबे समय तक सोशल मीडिया पर इसके मीम्स बनते रहे। आज भी जिया मानेक का नाम लेते ही लोगों को गोपी बहू और लैपटॉप वाला सीन याद आ जाता है।

लंबे समय से टीवी से दूर हैं जिया

जिया मानेक काफी समय से छोटे पर्दे से दूर हैं। वह ‘साथ निभाना साथिया’ के स्पिन-ऑफ में भी नजर आई थीं, लेकिन यह शो दर्शकों के बीच ज्यादा लोकप्रिय नहीं हो पाया। इसके बाद जिया ने टीवी से दूरी बना ली। अब अगर वह बिग बॉस 20 में पति वरुण जैन के साथ आती हैं, तो फैंस को उनकी जिंदगी और व्यक्तित्व का एक बिल्कुल अलग पहलू देखने को मिल सकता है। फिलहाल जिया की एंट्री को लेकर आधिकारिक ऐलान का इंतजार है।

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: FCRA पर JPC का प्रस्ताव पास, लोकसभा में हुआ स्वीकार

राकेश टिकैत का बड़ा ऐलान, 13 अगस्त को निकलेगी तिरंगा यात्रा; ट्रैक्टर के साथ शामिल होने की अपील

जीवन में पहली बार ऐसा दृश्य देख रहा हूं...संसद में जारी गतिरोध पर किरेन रिजिजू ने जताई निराशा

Railway Promotion Rules: रेलवे कर्मचारियों को बड़ी राहत, दो साल की सेवा पूरा किए बिना भी प्रमोशन का रास्ता साफ

कर्नाटक में पोर्टफोलियो का सस्पेंस खत्म! CM डीके शिवकुमार ने किसे सौंपी कौन-सी कुर्सी, देखें पूरी लिस्ट