कौन बनेगा ‘बिग बॉस 19’ का विनर, फिनाले से पहले बढ़ा सस्पेंस 
मनोरंजन

कौन बनेगा ‘बिग बॉस 19’ का विनर, फिनाले से पहले बढ़ा सस्पेंस, टॉप 5 में कड़ी टक्कर

Bigg Boss 19 Finale: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 19 का फिनाले नजदीक है और टॉप 5 फाइनलिस्ट गौरव खन्ना, तान्या मित्तल, फरहाना भट्ट, अमाल मलिक और प्रनीत मोरे के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।

सोनाली झा

Bigg Boss 19 Winner: सलमान खान के सुपरहिट रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ का फिनाले अब कुछ ही घंटों दूर है और दर्शकों की उत्सुकता अपने चरम पर है। इस सीजन के टॉप 5 फाइनलिस्ट गौरव खन्ना, तान्या मित्तल, फरहाना भट्ट, अमाल मलिक और प्रनीत मोरे अब उस आखिरी मुकाबले में पहुंच चुके हैं जहां सिर्फ एक के सिर पर जीत का ताज सजेगा। 7 दिसंबर की रात यह रहस्य खुल जाएगा कि ‘बिग बॉस 19’ का अगला चैंपियन कौन है।

शो के पिछले 18 सीजन में कई नामी सितारों ने ट्रॉफी अपने नाम की है। करणवीर मेहरा, शिल्पा शिंदे, सिद्धार्थ शुक्ला, मुनव्वर फारूकी जैसे विनर्स ने न सिर्फ शो जीता, बल्कि आगे जाकर इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान भी बनाई। खासकर सिद्धार्थ शुक्ला, गौतम गुलाटी, रुबीना दिलैक और तेजस्वी प्रकाश जैसे कंटेस्टेंट्स ने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी।

बिग बॉस 19 के फाइनलिस्ट्स

बिग बॉस 19 के फाइनलिस्ट्स पर नजर डालें तो गौरव खन्ना इस रेस में काफी मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। उनकी साफ-सुथरी गेम स्ट्रैटेजी, शांत व्यवहार और बिना आक्रामकता के अपनी बात रखने की कला ने दर्शकों का दिल जीता है। गौरव का यह बयान कि बिना झगड़े भी बिग बॉस जीता जा सकता है, पूरे सीजन में चर्चा में रहा।

तान्या मित्तल की लाइफस्टाइल

तान्या मित्तल भी इस सीजन की एंटरटेनर कंटेस्टेंट्स में से एक रही हैं। उनकी ग्लैमरस लाइफस्टाइल, दुबई से जुड़ी दिलचस्प बातें और मज़ेदार बातचीत ने उन्हें खूब लोकप्रियता दिलाई। उनकी स्ट्रैटेजी ने उन्हें मजबूती से टॉप 5 में जगह दिलाई। वहीं फरहाना भट्ट, अमाल मलिक और प्रनीत मोरे ने गेम में निरंतरता दिखाई और अपने-अपने अंदाज से दर्शकों की सराहना हासिल की। तीनों कंटेस्टेंट्स ने हिम्मत, समझदारी और संतुलन के साथ शो में खुद को साबित किया।

कौन बनेगा बिग बॉस 19 का विजेता

फिनाले में इन पांचों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा। सोशल मीडिया पर फैंस अपनी पसंदीदा शख्सियतों को सपोर्ट करने में लगे हुए हैं और हर तरफ बस यही सवाल गूंज रहा है कि आखिर कौन बनेगा ‘बिग बॉस 19’ का असली विजेता। अब दर्शकों की निगाहें सिर्फ फिनाले नाइट पर टिक गई हैं, जहां इस सीजन का नया चैंपियन घोषित किया जाएगा और एक नया इतिहास लिखा जाएगा।

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी

RJD ने ढहाया BJP का किला, पटना MLC चुनाव में उलटफेर पर झूमे तेजस्वी यादव, EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल

बिहार MLC चुनाव परिणाम: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद BJP हारी, RJD के संजीव कुमार जीते, स्नातक पर मतगणना जारी