बिग बॉस 19: शहबाज बदेशा ने बताया कौन है असली विनर, 'दिल से चाहता हूं अमाल मलिक शो जीते'

Shehbaz Badesha: बिग बॉस 19 से बाहर आने के बाद शहबाज बदेशा ने अमाल मलिक को विनर बताया। उन्होंने कहा, 'दिल से चाहता हूं अमाल जीते।' तान्या और अशनूर पर टिप्पणी की और सिद्धार्थ का नाम लेने पर जवाब दिया।
बिग बॉस 19: शहबाज बदेशा ने बताया कौन है असली विनर, 'दिल से चाहता हूं अमाल मलिक शो जीते'
सिद्धार्थ शुक्ला का नाम लेने पर बोले शहबाज बदेशा- 'वो मेरा भाई है, कोई नहीं रोक सकता', अमाल मलिक को बताया विनर
Published on
Updated on

Bigg Boss 19 Winner: 'बिग बॉस 19' के घर से बाहर निकलने के बाद, कंटेस्टेंट शहबाज बदेशा लगातार सोशल मीडिया पर अपने दोस्त अमाल मलिक को शो जिताने की अपील कर रहे हैं। हाल ही में, उन्होंने आई.ए.एन.एस. से बातचीत में बिग बॉस के घर में बिताए अपने सफर को याद किया और तान्या मित्तल, अशनूर कौर, और दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला से जुड़े मुद्दों पर खुलकर बात की।

शहबाज ने यह भी बताया कि वह किसके सिर पर बिग बॉस 19 की ट्रॉफी देखना चाहते हैं।

अमाल मलिक को मानते हैं असली विनर

जब शहबाज बदेशा से पूछा गया कि उनके हिसाब से बिग बॉस 19 की ट्रॉफी कौन जीत सकता है, तो उन्होंने बिना किसी हिचकिचाहट के कहा कि वह अमाल मलिक को विनर बनते देखना चाहते हैं।

विनर की पसंद: शहबाज ने कहा, "मुझे लगता है अमाल को शो जीतना चाहिए। मैं प्रणित मोरे को दूसरे नंबर पर देखता हूँ, लेकिन दिल से चाहता हूँ कि अमाल शो जीते।" इससे साफ है कि उनकी तरफ से विनर की दौड़ में अमाल मलिक सबसे आगे हैं।

एविक्शन पर राय: अपने खुद के एविक्शन पर बात करते हुए शहबाज ने कहा कि फिनाले से ठीक पहले निकाले जाने का उन्हें कोई पछतावा नहीं है। उन्होंने कहा कि उनका बिग बॉस के घर में समय बहुत अच्छा बीता और वह इस अनुभव के लिए शो के आभारी हैं।

तान्या मित्तल और अशनूर कौर पर खुलकर बात

शहबाज बदेशा ने घर के अंदर के रिश्तों और विवादों पर भी अपनी राय रखी।

तान्या मित्तल: तान्या मित्तल ने शहबाज को हमेशा अपना भाई माना, लेकिन हर मुद्दे पर दोनों के बीच विरोध रहा। इस पर शहबाज ने कहा कि तान्या हमेशा उनके लिए एक बहुत अच्छी बहन रही हैं और वह उनका उतना ही सम्मान करते हैं। उन्होंने साफ किया कि "जो भी मुद्दे उठे, वे उनकी तरफ से शुरू हुए और उन्हें अपनी ही हरकतों का नतीजा भुगतना पड़ा।"

अशनूर कौर:शनूर कौर के एविक्शन पर बात करते हुए शहबाज ने कहा कि उनके साथ जो हुआ, वह बिल्कुल ठीक हुआ, क्योंकि उन्होंने किसी के साथ मारपीट की और अपनी हार स्वीकार नहीं कर पा रही थीं। उन्होंने कहा कि किसी को ऐसे मारना खतरनाक हो सकता है, इसलिए उनका जाना जरूरी था।

'वह मेरा भाई है, मैं उसका नाम क्यों नहीं ले सकता?'

दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल का नाम लेकर सुर्खियों बटोरने के मुद्दे पर शहबाज ने करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि सिद्धार्थ उनके भाई के जैसे थे।

"बिग बॉस के घर में मैंने एक बार सिद्धार्थ का नाम लिया था और यह एक मुद्दा बन गया। वह मेरे भाई जैसा है। मैं उसका नाम क्यों नहीं ले सकता? हमने साथ में इतना समय बिताया है। यह गलत नहीं होना चाहिए, मुझे जब लगेगा तब उनका नाम लूंगा और मुझे कोई नहीं रोक सकता।"

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com