गौरव खन्ना (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

BB19 ट्रॉफी लिए गौरव खन्ना पहुंचे सिद्धिविनायक मंदिर, बप्पा के किए दर्शन, मृदुल-प्रणित भी साथ आए नजर

Bigg Boss 19 विजेता गौरव खन्ना ट्रॉफी लेकर सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे। इस बीच उनके पिता ने शो के कुछ कंटेस्टेंट्स पर गौरव का मजाक उड़ाने और करियर पर सवाल उठाने का आरोप लगाया।

स्नेहा मौर्या

Gaurav Khanna Visits Siddhivinayak Temple: बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में जीत दर्ज करने वाले गौरव खन्ना इन दिनों चर्चा के केंद्र में हैं। ट्रॉफी और भारी नकद पुरस्कार जीतने के बाद गौरव ने अपनी खुशी का इजहार एक खास तरीके से किया। वह अपनी जीत की निशानी चमचमाती ट्रॉफी के साथ सीधे सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने बप्पा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियोज में गौरव सफेद परिधान में दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ मृदुल तिवारी और प्रणित मोरे भी मौजूद थे। मृदुल ने गौरव की ट्रॉफी हाथों में उठाकर नारे लगाते हुए इस जश्न को और भी खास बनाया।

गौरव के पिता का बड़ा आरोप

हालांकि, इस खुशियों के बीच गौरव खन्ना के पिता विनोद खन्ना ने एक इंटरव्यू में बताया कि शो के दौरान उनके बेटे को किन मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उन्होंने दावा किया कि घर के कुछ कंटेस्टेंट्स जैसे जीशान कादरी और अभिषेक बजाज अक्सर आक्रामक होते थे और गौरव से भिड़ते रहते थे। विनोद खन्ना ने कहा “घर के अंदर कुछ लोग जरूरत से ज्यादा आक्रामक थे। कई बार उन्होंने गौरव के करियर और टीवी एक्टर होने पर सवाल उठाए, जो बिल्कुल गलत था।”

उन्होंने यह भी बताया कि फरहाना ने शो में गौरव को “सुपरस्टार” कहकर उसका मजाक उड़ाया और उसके काम पर ताना कसा, जिससे गौरव अंदर से काफी आहत हुए। विनोद ने कहा कि उस पल उनका बेटा बेहद गुस्से में था और अगर वह खुद घर के अंदर होते, तो शायद प्रतिक्रिया और भी सख्त होती।

फरहाना भट्ट रहीं फर्स्ट रनर-अप

आपको बता दें, 7 दिसंबर 2025 को हुए रोमांचक फिनाले में गौरव खन्ना ने बाज़ी मारी। फरहाना भट्ट को फर्स्ट रनर-अप घोषित किया गया, जबकि प्रणित मोरे तीसरे स्थान पर रहे। तान्या मित्तल और अमाल मलिक चौथे और पाँचवें स्थान पर रहे।

फिलहाल, बिग बॉस 19 के विनर बने गौरव की शांत स्वभाव, खेल भावना और खुद को साबित करने की दृढ़ता ने उन्हें दर्शकों का पसंदीदा बना दिया। अब बप्पा का आशीर्वाद लेने के बाद उनके फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि गौरव का करियर अब नई ऊंचाइयों को छुएगा। हालांकि, सामने आए वीडियोज पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।

क्यों की गई थी रेलवे सुरक्षा बल की स्थापना, IB को करनी पड़ी थी सिफारिश, जानिए पूरा इतिहास

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज