Bigg Boss 19 वीकएंड वार प्रोमो वायरल 
मनोरंजन

Bigg Boss 19: वीकएंड वार प्रोमो वायरल, सलमान खान ने दिखाई सख्ती, जानें किसका होगा सफर खत्म

Bigg Boss 19 Update News: बिग बॉस 19 की शुरुआत में ही कंटेस्टेंट्स के बीच बहस, रणनीतियां और झगड़ों ने दर्शकों को बांध लिया है। 30 अगस्त को शो का पहला वीकएंड का वार होगा।

सोनाली झा

Bigg Boss 19 Update: पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ का सफर अभी शुरू ही हुआ है और दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। शो को शुरू हुए कुछ ही दिन हुए हैं, लेकिन कंटेस्टेंट्स के बीच तकरार, रणनीति और तगड़ी बहस ने माहौल गरमा दिया है। अब बारी है उस पल की जिसका इंतजार फैंस और घरवाले दोनों करते हैं- वीकएंड का वार।

आज शनिवार 30 अगस्त को सलमान खान शो के मंच पर उतरेंगे और घरवालों से सीधा संवाद करेंगे। यह ‘बिग बॉस 19’ का पहला वीकएंड वार है, जो अपने आप में बेहद खास माना जा रहा है। सलमान हर हफ्ते की तरह इस बार भी कंटेस्टेंट्स के बर्ताव और खेल पर सख्त सवाल करेंगे और उनकी गलतियों पर तंज कसेंगे। इस हफ्ते घर में कई बार सफाई और खाने को लेकर झगड़े हुए।

ड्रामा और इमोशन की झलक

कंटेस्टेंट्स के बीच गठजोड़ बनते और टूटते नजर आए। वहीं दर्शकों को भी पहली ही हफ्ते जबरदस्त ड्रामा और इमोशन की झलक देखने को मिली। बीते दिन जारी हुए प्रोमो ने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। प्रोमो में जहां मृदुल तिवारी डांस करते नजर आए, वहीं म्यूजिक डायरेक्टर और सिंगर अमाल मलिक को एक बड़ा सरप्राइज मिला। सलमान खान ने उनकी गर्लफ्रेंड को शो में बुलाकर माहौल को हल्का-फुल्का और मजेदार बना दिया।

बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट्स

हालांकि, असली रोमांच इस बात का है कि आज की रात किसकी किस्मत पर ताला लगने वाला है। इस हफ्ते नॉमिनेशन की लिस्ट में कई दमदार नाम शामिल हैं, अभिषेक, गौरव खन्ना, नतालिया जानोसजेक, नीलम गिरी, प्रणित मोरे, तान्या मित्तल और जीशान कादरी। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इनमें से कौन घर से बाहर जाएगा और किसे सलमान खान की डांट सुननी पड़ेगी।

कलर्स टीवी पर होगा प्रसारित

इस सीजन के प्रतिभागियों की बात करें, तो इसमें अश्नूर कौर, नगमा मिराजकर, अवेज दरबार, नेहल चुडासमा, अभिषेक बजाज, बसीर अली, फरहाना भट्ट, कुनिका सुदानंद और अन्य कंटेस्टेंट शामिल हैं, जो शो में अपनी जगह मजबूत बनाने की कोशिश कर रहे हैं। शो हर रात 9 बजे जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम और रात 10:30 बजे कलर्स टीवी पर प्रसारित होता है। ऐसे में दर्शक अब बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि ‘वीकएंड का वार’ में सलमान खान किसकी खिंचाई करेंगे और किस पर पड़ेगी बाहर जाने की गाज।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; दो सीटों पर फंसा पेच

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

Vote Bachao Desh Bachao: ठाणे के कांग्रेस सम्मेलन में पहुंचीं MLA शिखा बराला, 1 को दिल्ली में जुटेंगे लोग