न्यू ऐप रूम में होगा गौरव खन्ना का वेलकम, बिग बॉस 19 में फरहाना भट्ट ने खले बड़ा गेम  
मनोरंजन

Bigg Boss 19: सीक्रेट रूम का बाप है बिग बॉस 19 का नया ऐप रूम, फरहाना भट्ट खेल गई बड़ा गेम

New App Room: बिग बॉस 19 की कलर्स टीवी पर अभी शुरुआत ही हुई है, लेकिन शो में नए बदलाव दर्शकों की उत्सुकता को बढ़ा रहे हैं। सीक्रेट रूम के अलावा एक और नए रूम को दर्शकों से के सामने पेश किया जाएगा।

अनिल सिंह

StartFragment

Bigg Boss 19 Update: बिग बॉस 19 की शुरुआत धमाकेदार हुई है। सीजन की शुरुआत में ही सीक्रेट रूम का इस्तेमाल किया गया। फरहाना भट्ट सीक्रेट रूम में मौजूद हैं। तो वहीं एक और नए रूम को पेश किया जाने वाला है। खबर के मुताबिक बिग बॉस के घर में एक और नया रूम है, जिसे ऐप रूम कहा जाएगा। इसमें जाने वाले कंटेस्टेंट्स को उनके बारे में बाहर क्या खबर चल रही है, यह बताया जाएगा। 

इस बार मेकर्स ने काफी कुछ इंटरेस्टिंग किया है, जिसकी वजह से शो को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। आइए जानते हैं नए ऐप रूम में किस कंटेस्टेंट का स्वागत होने वाला है। 

न्यू ऐप रूम को पेश किया जाने वाला है

बिग बॉस को लेकर अपडेट देने वाली सोशल मीडिया हैंडल BBTak ने जानकारी दी है, बिग बॉस के घर में न्यू ऐप रूम को पेश किया जाने वाला है। फरहाना भट्ट जो पहले से सीक्रेट रूम में मौजूद हैं, उन्हें स्पेशल पवार मिली है बिग बॉस के घर में मौजूद किसी एक कंटेस्टेंट को ऐप रूम में भेजने के लिए वह अपना चुनाव कर सकती हैं। फरहाना भट्ट ने बिना देर किए टीवी एक्टर गौरव खन्ना का नाम ले लिया है। 

गौरव खन्ना के बारे में निगेटिव ट्रेंड 

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि इस रूम में जाने वाले सदस्य को यह जानकारी मिलेगी कि उनको लेकर बाहर कैसा ट्रेंड चल रहा है। पॉजिटिव या नेगेटिव, खबर के मुताबिक गौरव खन्ना के लिए रेड लाइट जली है। मतलब उनके लिए बाहर नेगेटिव ट्रेंड चल रहा है। ऐसे में ऐप रूम में जाने वाले कंटेस्टेंट अपने खेल को बाहर चल रहे ट्रेंड के मुताबिक बदल सकते हैं। कुल मिलाकर इसका फायदा और नुकसान दोनों हो सकता है। ऐप रूम में  गौरव खन्ना को दो ऑप्शन दिए गए। पहला ये कि फरहाना भट्ट की घर में दोबारा एंट्री हो जाए। अगर वो इस फैसले को नहीं मानते हैं तो पूरे घर का साप्ताहिक राशन आधा कर दिया जाएगा। 

रंग लाएगी मेकर्स की मेहनत 

बिग बॉस के मेकर्स जिस तरह से शो के नियमों में बदलाव कर रहे हैं, ऐसे में यह अंदाजा लगाना कठिन नहीं है कि वह शो को दर्शकों के लिए और दिलचस्प बनाने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं। अब उनकी यह कोशिश कितना रंग लाती है। यह देखना वाकई दिलचस्प होगा। टीवी की टीआरपी लिस्ट में बिग बॉस 19 कौन सी पोजीशन हासिल करता है, इस पर सब की निगाहें टिकी हुई है। 

EndFragment

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस