फरहाना भट्ट की नीलम और गिरी और बसीर अली से हुई जबरदस्त फाइट, सहम गए घरवाले 
मनोरंजन

Bigg Boss 19 Update: फरहाना भट्ट के आतंक से मचा बवाल, नीलम को बताया चमची बसीर से लिया पंगा

Kunika Ki Chamchi: बिग बॉस 19 में फरहाना भट्ट ने आतंक मचा कर रखा है। फरहाना भट्ट ने भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी को कुनिका की चमची बताया है, तो बसीर से पंगा भी लिया है। 

अनिल सिंह

StartFragment

Farhana Bhatt Fight: बिग बॉस 19 सभी कंटेंस्टेंट्स जबरदस्त एंटरटेनमेंट देते हुए नजर आ रहे हैं, पिछले सीजंस के मुकाबले बिग बॉस 19 दर्शकों को अधिक पसंद आ रहा है उसके पीछे कारण यह है कि इस बार शो में कुछ नए बदलाव किए गए हैं और कंटेस्टेंट्स भी बहुत एक्टिव नजर आ रहे हैं। फराना भट्ट जिन्हें सीक्रेट रूम भेजा गया था। वह बिग बॉस के घर में वापस लौट आई हैं और वह फुल फॉर्म में नजर आ रही हैं। उन्होंने नीलाम गिरी को कुनिका की चमची बताया है तो वह बसीर अली से भी पंगा लेते हुए नजर आ रही हैं। 

बिग बॉस 19 के ताजा प्रोमो में दिखाया गया है कि फरहाना भट्ट के आतंक से बिग बॉस के घर में त्राहिमाम मचा हुआ है। प्रोमो वीडियो में आप देख सकते हैं, नीलम और फरहाना के बीच जबरदस्त फाइट देखने को मिल रही है। तो वहीं नीलम से झगड़ा के बाद फरहाना भट्ट बसीर अली से झगड़ा करते हुए नजर आ रही हैं। बसीर ने उनकी बेडशीट को पूल में फेंक दिया है। 

फरहाना भट्ट ने बदला अपना गेम 

प्रोमो में दिखाया गया है कि भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी फरहाना भट्ट से कह रही है कि सब लोग अपना मुद्दा रख सकते हैं तो मैं क्यों नहीं रख सकती? इस पर फरहाना भट्ट ने तेज आवाज में उनसे कहा, तुझे बोलने बोला है, बकवास करने नहीं बोला है। यह सुनकर नीलम का पारा चढ़ जाता है, वह फरहाना के पास आती है और उंगली दिखाकर रहती है, आवाज नीचे कर। इस पर फरहाना उन्हें कहती है, तू कुनिका की चमची है। बाद में नीलम रोने लगती है। 

फरहाना भट्ट ने बसीर से लिया पंगा 

नीलम से फाइट के बाद फरहाना बसीर अली से झगड़ते हुए नजर आई हैं। बसीर अली फरहाना को गंदगी ना करने की बात कहते हैं, जिस पर फरहाना कहती है कि उन्हें उनके मुंह नहीं लगना है। यह सुनकर बसीर भड़क जाते हैं और बेडरूम की तरफ जाते हैं। फरहाना का बेड पर बिखरा हुआ सामान बसीर नीचे फेंक देते हैं। इसके बाद वह गद्दा उठाकर लाते हैं स्विमिंग पूल में उनकी बेडशीट फेंक देते हैं। यह देखकर फरहाना भट्ट आग बबूला हो जाती है और कहती है कि तुम अपने घर पर भी इसी तरह करते हो? वह उन्हें तकिया फेंक कर मारती है बसीर अली का गुस्सा बढ़ जाता है। दोनों के बीच फाइटिंग का यह दृश्य प्रोमो में दिखाया गया है। मतलब आज का एपिसोड जबरदस्त, धमाकेदार और एंटरटेनमेंट से भरपूर होने वाला है। 

EndFragment

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z