बिग बॉस (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Bigg Boss 19 में नेहल-मालती की छिड़ी जंग, बसीर संग रिश्ते पर उठाए सवाल, तीनों में हुई जमकर बहस

Bigg Boss 19 News: बिग बॉस 19 का हाल ही में एक नया प्रोमो सामने आया है। जिसमें मालती ने नेहल और बसीर के रिश्ते पर सवाल उठाए। इससे दोनों भड़क उठते हैं और उनकी बहस छिड़ जाती है।

स्नेहा मौर्या

Bigg Boss 19 Malti And Nehal Fights: बिग बॉस 19 दर्शकों के लिए एक बार फिर ड्रामा और रोमांच लेकर आया है। घर के सदस्य पहले खाने-पीने और चम्मच जैसी छोटी-छोटी बातों पर लड़ते दिखाई देते थे, लेकिन अब घर में रिलेशनशिप और दोस्ती को लेकर घमासान देखने को मिल रहा है।

हाल ही में सामने आए नए प्रोमो में घरवाले नेहल और बसीर के रिश्ते पर बहस करते नजर आ रहे हैं। मालती ने नेहल और बसीर को लेकर सवाल उठाए कि वे दोस्त हैं या उससे ज्यादा। इस पर नेहल और बसीर दोनों भड़क जाते हैं और कहते हैं कि मालती को उनके रिश्ते पर टिप्पणी करने का कोई हक नहीं है। मालती का जवाब है कि वह भी घर का हिस्सा हैं और उन्हें जानने का अधिकार है। इस बहस के दौरान नेहल ने मालती को “डिस्गस्टिंग वूमेन” तक कह दिया।

नेहल और फरहाना की टूटी दोस्ती

इसके अलावा शो में नेहल और फरहाना की दोस्ती भी टूट गई है। फरहाना ने साफ कह दिया कि वह नेहल के साथ अब कोई रिश्ता नहीं रखना चाहती। उन्होंने कहा, “अब चीजें वैसी नहीं चल सकती क्योंकि मैं नहीं चाहती कि तुम मेरे लिए कुछ करो और मुझे प्राथमिकता दो।” फरहाना की यह बात नेहल के लिए दिल तोड़ने वाली साबित हुई। पहले दिन से नेहल और फरहाना की दोस्ती को दर्शक काफी पसंद करते थे, लेकिन बसीर के आने के बाद अचानक यह दोस्ती टूट गई।

प्रोमो में बसीर ने नेहल को शांत करने की कोशिश की और कहा कि फरहाना है और उससे ज्यादा उम्मीद नहीं की जा सकती। इस बीच घर में नॉमिनेशन टास्क भी रखा गया है। इस टास्क में घरवालों को भूतिया सेट और बंद लॉकर में भेजकर उनकी किस्मत पर वोटिंग करनी है।

मृदुल तिवारी जल्द बनेंगे कैप्टन!

सोशल मीडिया पर बिग बॉस के नए कैप्टन को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। खबरें हैं कि मृदुल तिवारी जल्द ही घर की कमान संभाल सकते हैं, लेकिन आधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि अभी नहीं हुई है।घर में रिश्तों, दोस्तियों और वोटिंग टास्क के बीच बिग बॉस 19 दर्शकों को लगातार मनोरंजन का मौका दे रहा है। हर प्रोमो और नए ट्विस्ट के साथ दर्शक और फैंस सोशल मीडिया पर खूब चर्चा कर रहे हैं।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन