तान्या मित्तल और अमाल मलिक पर चढ़ा प्यार का खुमार 
मनोरंजन

Bigg Boss 19: तान्या मित्तल और अमाल मलिक पर चढ़ा प्यार का खुमार, रोमांटिक डांस ने जीता फैंस का दिल

Bigg Boss 19 Update: बिग बॉस 19 में तान्या मित्तल और अमाल मलिक की बॉन्डिंग दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। हाल ही में हुई पार्टी में दोनों का रोमांटिक डांस सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

सोनाली झा

Tanya Mittal and Amaal Mallik Bond: रियलिटी शो बिग बॉस 19 इस बार सिर्फ लड़ाई-झगड़े और ड्रामे की वजह से नहीं बल्कि प्यार की नन्हीं-नन्हीं कहानियों की वजह से भी चर्चा में है। जहां एक तरफ घर के अंदर हर दिन किसी न किसी कंटेस्टेंट के बीच बहस और तकरार देखने को मिलती है, वहीं दूसरी ओर तान्या मित्तल और अमाल मलिक की जोड़ी दर्शकों के लिए एंटरटेनमेंट और इमोशंस का नया तड़का लेकर आई है।

हाल ही में बिग बॉस के घर में एक पार्टी का आयोजन हुआ, जिसमें सभी कंटेस्टेंट्स को डांस करने का मौका मिला। जैसे ही रोमांटिक गाना बजा, तान्या और अमाल ने बिना देर किए डांस फ्लोर पर कदम रखा। दोनों ने एक-दूसरे की आंखों में देखते हुए धीरे-धीरे डांस करना शुरू किया। उनके स्टेप्स और बॉडी लैंग्वेज से साफ झलक रहा था कि दोनों के बीच एक खास बॉन्ड बन चुका है।

वीडियो हुआ वायरल

डांस के दौरान तान्या और अमाल की नजदीकियां देख बाकी घरवाले भी मुस्कुराए बिना नहीं रह सके। उनकी केमिस्ट्री इतनी नैचुरल लगी कि दर्शकों को यह जोड़ी तुरंत पसंद आने लगी। पार्टी का यह रोमांटिक डांस सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। फैंस इस जोड़ी की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। कोई इन्हें शो की बेस्ट कपल बता रहा है तो कोई कह रहा है कि यह रिश्ता बिग बॉस 19 का सबसे बड़ा हाईलाइट बनने वाला है।

घर के अंदर भी है खास बॉन्डिंग

डांस के दौरान तान्या और अमाल ने सिर्फ खूबसूरत स्टेप्स ही नहीं दिखाए बल्कि बीच-बीच में गले भी मिले। यह पल इतना प्यारा था कि दर्शक इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं। सिर्फ डांस ही नहीं, बल्कि शो के अंदर भी दोनों के बीच खास रिश्ता देखने को मिलता है। तान्या अक्सर अमाल को कहानियां सुनाती हैं, तो वहीं अमाल तान्या को अपने हाथों से खाना खिलाते हैं।

फैंस में बढ़ी उत्सुकता

तान्या और अमाल का यह बॉन्ड घरवालों को भी चौंका देता है क्योंकि बिग बॉस के घर में जहां दोस्ती ज्यादा वक्त तक नहीं टिकती, वहीं इनका रिश्ता हर दिन मजबूत होता जा रहा है। अब दर्शकों के मन में यही सवाल है कि क्या तान्या और अमाल का रिश्ता सिर्फ दोस्ती तक सीमित रहेगा या यह प्यार में बदल जाएगा। बिग बॉस 19 के आने वाले एपिसोड्स में इस जोड़ी का सफर देखना बेहद रोमांचक होने वाला है।

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान