फरहाना भट्ट का डांस वीडियो वायरल (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Bigg Boss 19 की सक्सेस पार्टी में सोफे पर चढ़कर फरहाना भट्ट ने लगाया ऐसा ठुमका, लोगों ने किया ट्रोल

Bigg Boss 19 की सक्सेस पार्टी में रनर-अप फरहाना भट्ट का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिस पर यूजर्स के मिले-जुले रिएक्शन सामने आ रहे हैं।

स्नेहा मौर्या

Farhana Bhatt Dance Video: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ का सफर खत्म हो चुका है और दर्शकों को इस सीज़न का विनर भी मिल गया है। शो के ग्रैंड फिनाले के बाद बीती रात इसकी सक्सेस पार्टी रखी गई, जिसमें बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ पुराने सीजन के विनर और एक्स-कंटेस्टेंट्स भी शामिल हुए। इस खास पार्टी में शो के होस्ट सलमान खान की मौजूदगी ने भी चार चांद लगा दिए।

सक्सेस पार्टी में सभी सेलेब्स को मस्ती करते, डांस करते और साथ में जश्न मनाते देखा गया। इसी पार्टी से जुड़े कई वीडियो और तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन्हीं में से एक वीडियो ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है, जिसमें बिग बॉस 19 की रनर-अप फरहाना भट्ट डांस करती नजर आ रही हैं।

फरहाना भट्ट का डांस वीडियो हुआ वायरल

वायरल हो रहे इस वीडियो में फरहाना भट्ट पॉपुलर गाने ‘मैंने होठों से लगाई तो’ पर थिरकती दिख रही हैं। यह वीडियो कई इंस्टाग्राम पेजों पर शेयर किया गया है। डांस के दौरान फरहाना सोफे पर चढ़कर मस्ती करती नजर आती हैं। वीडियो में उनके पीछे प्रिंस नरूला, विक्की जैन और शहबाज बदेशा भी दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो में एक लड़की फरहाना का हाथ पकड़े हुए नजर आती है, ताकि डांस करते वक्त उनका बैलेंस न बिगड़े। फरहाना का यह बेफिक्र अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

फैंस के आए मिले-जुले रिएक्शन

इस वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स के अलग-अलग रिएक्शन सामने आए हैं। कई फैंस फरहाना की एनर्जी और कॉन्फिडेंस की तारीफ करते दिखे। उनका कहना है कि फरहाना ने बिग बॉस के सफर को पूरी ईमानदारी से जिया और पार्टी में भी उसी अंदाज में जश्न मना रही हैं।

खास बात यह है कि जिस गाने पर फरहाना डांस कर रही हैं, वही गाना उनकी बिग बॉस जर्नी वीडियो में भी इस्तेमाल हुआ था। इसी वजह से फैंस इस गाने को फरहाना का “एंथम सॉन्ग” बता रहे हैं और कह रहे हैं कि यह गाना उनके लिए ही बना है।

हालांकि, कुछ यूजर्स ने फरहाना के डांस पर निगेटिव कमेंट्स भी किए। एक यूजर ने लिखा, “इस ड्रेस के साथ ये डांस थोड़ा ज्यादा हो गया।” वहीं किसी ने कहा, “लग रहा है गम में नाच रही है।” कुछ लोगों ने यह तक कमेंट कर दिया कि फरहाना ने शायद ज्यादा ड्रिंक कर ली है।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी