ग्रैंड फिनाले से पहले बवाल: अमल मलिक, तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट मीडिया के सवालों पर बिदके, गौरव-तान्या में फिर हुई ज़ोरदार लड़ाई 
मनोरंजन

Bigg Boss 19: शेर के खाल में लोमड़ी और बदतमीज कौन, मीडिया के सवालों से उड़े गौरव-फरहाना के होश

Bigg Boss 19 Media in House: बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले से पहले मीडिया ने घर में एंट्री की। फरहाना, गौरव, अमल और तान्या से तीखे सवाल पूछे गए। गौरव और तान्या में फिर हुई लड़ाई।

अनिल सिंह

Bigg Boss 19 Media Round: रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' अपने ग्रैंड फिनाले से ठीक पहले एक बड़े पड़ाव पर पहुँच चुका है। अपकमिंग एपिसोड में घर में मीडिया पर्सनैलिटीज की एंट्री होगी, जो सभी कंटेस्टेंट्स से उनके पूरे सफर पर तीखे और चुभने वाले सवाल पूछेंगे। प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि इन तीखे सवालों ने गौरव खन्ना से लेकर फरहाना भट्ट तक को बिदकने पर मजबूर कर दिया। मीडिया का सामना करने के बाद कंटेस्टेंट्स के बीच एक बार फिर ज़ोरदार लड़ाई देखने को मिलेगी, जिससे घर का माहौल और गरमा जाएगा।

बिग बॉस ने सभी मीडिया पर्सनैलिटी का घर में स्वागत किया। इसके बाद कंटेस्टेंट्स अमल मलिक, तान्या मित्तल, गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट और प्रणित मोरे अपनी-अपनी कुर्सियों पर बैठे, और शुरू हो गई सवालों की बौछार, जिसने सभी कंटेस्टेंट्स को अपनी पर्सनैलिटी का बचाव करने पर मजबूर कर दिया।

फरहाना भट्ट पर सबसे तीखा वार

प्रेस के तीखे सवालों की सबसे ज़ोरदार बौछार फरहाना भट्ट पर हुई। उनसे पूछा गया कि क्या वो पहले से ही इतनी बदतमीज हैं या बिग बॉस के घर में आकर इतनी बदतमीज हुई हैं? इस सवाल ने फरहाना को असहज कर दिया, जिस पर उन्होंने पलटवार करते हुए जवाब दिया, "वो मेरी पर्सनैलिटी का हिस्सा है।" दिलचस्प बात यह रही कि यह सवाल सुनकर गौरव खन्ना ताली बजाने लगे, जिससे फरहाना और भी भड़क गईं।

गौरव और अमल पर भी उठे सवाल

गौरव खन्ना से तीखा सवाल पूछा गया, जिसमें उन्हें एक ऐसी लोमड़ी बताया गया जो शेर की खाल में है। इस पर गौरव ने अपने शांत अंदाज़ में जवाब दिया, "आप बिना गाली-गलौज किए विनर बन सकते हैं, इस शो में जिसे बिग बॉस कहते हैं।" वहीं, अमल मलिक से पूछा गया कि वो लोगों को धमकियाँ क्यों देते हैं? इस पर सिंगर ने कहा, "असली अमल मलिक.. कोई धमकी देता है तो भिड़ता है। भिड़ेगा तो फिर मिलेगा।" तान्या मित्तल ने अपने रोने के तरीके पर उठे सवाल का जवाब देते हुए कहा कि "ये मेरी पर्सनैलिटी है और मैं ऐसी ही हूं।"

मीडिया के बाद भी घर में हुई झड़प

मीडिया के सवालों ने कंटेस्टेंट्स के बीच की पुरानी खटास को फिर से हवा दे दी। एक और प्रोमो में दिखाया गया है कि घर में गरमा-गरमी जारी रहती है। कैप्टन गौरव खन्ना और तान्या मित्तल के बीच फिर से ज़ोरदार लड़ाई होती है। तान्या ने गुस्से में कहा कि वह अपना खाना खुद बनाएंगी, क्योंकि उन्हें ऐसे घमंडी कैप्टन के लिए काम नहीं करना है। वह यहाँ तक कहती हैं कि वह किसी की नौकर नहीं हैं। इसी के साथ फरहाना और मालती के बीच भी शब्दों के बाण चलते हुए दिखाए गए हैं।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की हुंकार! तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल