बिग बॉस 19 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

बिग बॉस 19 में पहला कैप्टन चुनने की छिड़ी जंग, फरहाना की धमाकेदार वापसी से बदला घर का माहौल

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 के लेटेस्ट एपिसोड में फरहाना की वापस एंट्री से घर में तबाही मचने वाली है। हालांकि, जब बिग बॉस बताते हैं कि फरहाना सीक्रेट रूम में थीं, तो यह सुनकर सब शॉक्ड हो जाते हैं।

स्नेहा मौर्या

Bigg Boss 19 Latest Update: ‘बिग बॉस 19’ के लेटेस्ट एपिसोड में घर के अंदर खूब ड्रामा और इमोशन देखने को मिला। इस बार घरवालों को कैप्टेंसी टास्क दिया गया जिसमें बसीर अली, कुनिका सदानंद, अशनूर कौर और अभिषेक बजाज दावेदार बने। शुरुआत में बसीर संचालक बने लेकिन बाद में तान्या मित्तल को कमान सौंप दी गई। टास्क के दौरान जीशान कादरी और कुनिका के बीच बहस हुई। तान्या ने अशनूर की टाइल्स तोड़कर उन्हें बाहर कर दिया और अंत में कुनिका को पहला कैप्टन घोषित किया गया। हालांकि इस फैसले से अभिषेक भावुक हो गए क्योंकि उनकी टाइल्स ज्यादा थीं।

कुनिका कैप्टन बनने के बाद घरवालों को ड्यूटी बांटने लगीं। उन्होंने गौरव खन्ना को खाना बनाने और जीशान को बर्तन धोने की जिम्मेदारी दी। लेकिन दोनों ने साफ इनकार कर दिया, जिसके बाद बहस और बढ़ गई। तान्या मित्तल ने भी अपने अंदाज से घरवालों का ध्यान खींचा। उन्होंने झाड़ू लगाते हुए कहा कि उनके नाजुक हाथों को चोट लग रही है और मेडिकल रूम की मांग कर डाली। उनकी बातों पर घरवाले खूब हंसे और मजाक उड़ाते दिखे।

फरहाना की धमाकेदार वापसी से बढ़ा घर का ड्रामा

इसी बीच एप रूम का भी उद्घाटन हुआ। बिग बॉस ने फरहाना को जिम्मेदारी दी कि वे तय करें किसे एप्स का एक्सेस मिलेगा। फरहाना ने गौरव खन्ना को चुना। गौरव को बकवास एप्स का विकल्प मिला जिसमें उन्हें आधा राशन और फरहाना की री-एंट्री में से एक चुनना था। गौरव ने फरहाना की वापसी को चुना। इसके बाद फरहाना की धमाकेदार एंट्री ने घर का माहौल बदल दिया। वह पहले सीक्रेट रूम से सबकुछ देख रही थीं और अब घरवालों के सामने उनका राज खोल दिया।

जीशान ने कुनिका पर कसा तंज

घर लौटकर फरहाना ने कई कंटेस्टेंट्स की पोल खोली और बसीर अली से तीखी बहस भी की। इसके बाद उनका प्रणित मोरे से भी झगड़ा हो गया। दूसरी ओर, अभिषेक की मेहनत अधूरी रहने पर कुनिका ने उन्हें खाना देने से मना कर दिया, जिससे घर का माहौल और तनावपूर्ण हो गया। फरहाना ने गौरव से फ्रंटफुट पर खेलने की सलाह दी और जीशान से सुलह कराने की कोशिश भी की। वहीं, जीशान ने कुनिका पर तंज कसा कि वह घर को गुरुकुल समझ रही हैं और सबको बैकबेंचर मानती हैं।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान