बिग बॉस 19 में बड़ा ट्विस्ट, पहले हफ्ते ही शॉकिंग एविक्शन, सीक्रेट रूम जाएंगी फरहाना भट्ट 
मनोरंजन

Bigg Boss 19: फरहाना भट्ट का शॉकिंग एविक्शन, सीजन के शुरुआत में ही आया बड़ा ट्विस्ट

Shocking Eviction: बिग बॉस 19 की शुरुआत एक बहुत बड़े ट्वीट के साथ हुई है। पहले ही हफ्ते में शॉकिंग एविक्शन दिखाया जाएगा। फरहाना भट्ट को बाहर का रास्ता दिखाया गया है, लेकिन कहानी में ट्विस्ट है।

अनिल सिंह

StartFragment

Farrhana Bhatt: बिग बॉस 19 शुरू होते ही दर्शकों की उत्सुकता बढ़ाने में कामयाब हुआ है। इस बार के कंटेस्टेंट्स दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं और शो के ताजा सीजन के शुरुआत में ही मेकर्स बड़ा ट्विस्ट लेकर आए हैं। पहले ही हफ्ते में शॉकिंग एविक्शन दिखाया गया है। फरहाना भट्ट को वीकेंड का वार से पहले ही बिग बॉस के घर से बेघर किया गया है। लेकिन कहानी में ट्विस्ट है। कहा जा रहा है कि उन्हें सीक्रेट रूम में भेजा गया है, जहां से वह सभी कंटेस्टेंट्स के खेल को देखेंगी, इससे उन्हें बड़ा फायदा होगा। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले हफ्ते के लिए नॉमिनेशंस की प्रक्रिया हो चुकी है और 7 सदस्य नॉमिनेट हुए हैं। इस सीजन की थीम 'घरवालों की सरकार' के तहत कंटेस्टेंट्स को खुद तय करना था कि किसे पहले बेघर होना चाहिए। फरहाना भट्ट जो कि घर के बाकी सदस्यों से जुड़े नहीं पाई, उनके खिलाफ जमकर वोटिंग की गई और उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। लेकिन एक ट्विस्ट के तहत मेकर्स ने फरहाना भट्ट को सीक्रेट रूम भेजा है जहां से वह घर के बाकी सदस्यों की गतिविधियों को देखेंगी

फरहाना भट्ट को मिलेगा सीक्रेट रूम जाने का फायदा

बिग बॉस में सीक्रेट रूम सीजन के अंत में दिखाया जाता है, लेकिन बिग बॉस 19 शुरू होने के समय ही सीक्रेट रूम का जिक्र हुआ है। ऐसे में यह अंदाजा लगाना कठिन नहीं है कि मेकर्स ने इस बार कमर कस रखी है कि वह दर्शकों का उत्साह बनाकर रखेंगे। सीक्रेट रूम जाने वाले कंटेस्टेंट को खेल में बहुत फायदा होता है, क्योंकि वह सीक्रेट रूम में रहकर बाकी के लोगों के खेल को देखकर समझ पाता है और वह घर वापसी के बाद अपने खेल में सुधार भी कर सकता है। 

कौन है फरहाना भट्ट

फरहाना भट्ट कश्मीर से ताल्लुक रखती है, वह एक थैरेपिस्ट, एक्टिविस्ट और एक्ट्रेस हैं। कक्षा 8 से उन्होंने मॉडलिंग की शुरुआत की थी। फरहाना भट्ट ने बताया कि उन्हें अपना प्रोफेशन चुनने के बाद परिवार और करीबी लोगों से आलोचना झेलनी पड़ी है। उन्होंने बताया था कि उनके व्लॉगस को लेकर उन्हें लगातार धमकियां मिलती रहती है। फरहाना भट्ट की अगर बात करें तो वह कश्मीर में शांति फैलाना चाहती हैं और वह अपने व्लॉग में इस पर काफी जोर देते हुए नजर आती हैं। 

EndFragment

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज