BB19 New Promo: फरहाना-नीलम की लड़ाई से घर का माहौल गर्म, मालती ने नेहल और बसीर के रिश्ते पर उठाए सवाल 
मनोरंजन

Bigg Boss 19: नीलम ने चिल्लाकर कहा- 'तू औरत ही नहीं है', किचन में नीलम-फरहाना के बीच बवाल

बिग बॉस 19 के नए प्रोमो में फरहाना भट्ट और नीलम गिरी के बीच किचन में ज़बरदस्त लड़ाई हुई। गुस्से में नीलम ने फरहाना पर कमेंट किया- 'तू औरत ही नहीं है'। मालती ने नेहल-बसीर के रिश्ते पर भी सवाल उठाए।

अनिल सिंह

StartFragment

BB19 New Promo: सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में दिवाली का जश्न खत्म होते ही कंटेस्टेंट्स का 'परिवार वाला मोड' भी खत्म हो गया है और घर में फिर से क्लेश और झगड़े शुरू हो गए हैं। शो के किचन एरिया में एक बार फिर बड़ा बवाल हुआ है, जहाँ फरहाना भट्ट और नीलम गिरी के बीच ज़बरदस्त बहस देखने को मिली है। इस दौरान नीलम ने भड़ककर फरहाना पर एक बड़ा और आपत्तिजनक कमेंट भी किया है।

बिग बॉस 19 के मेकर्स ने शो का नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें नीलम गिरी और फरहाना भट्ट के बीच का तीखा झगड़ा साफ दिखाई दे रहा है। यह विवाद किचन और कुनिका नाम की कंटेस्टेंट पर कमेंट से शुरू हुआ, लेकिन जल्द ही यह नीलम और फरहाना के बीच की व्यक्तिगत लड़ाई में बदल गया।

कुनिका पर कमेंट से शुरू हुआ झगड़ा

प्रोमो में फरहाना भट्ट को किचन एरिया के पास बैठकर यह कहते हुए सुना जा सकता है, "कुनिका मैम कौन हैं भाई? अपनी ताल पर किचन वालों को नचाइए और खुद भी नाचिए।" फरहाना का यह कमेंट नीलम गिरी को बिलकुल पसंद नहीं आया। नीलम भड़ककर फरहाना से चिल्लाते हुए बोलीं, "खाना बना रही हूं कि नाच रही हूं। तुझे दिखाई नहीं दे रहा है?" इस पर फरहाना ने मज़ाकिया लहजे में कहा कि 'नाचना बुरी बात नहीं है।'

नीलम का आपत्तिजनक बयान

बात यहीं नहीं रुकी। नीलम गिरी ने गुस्से में चिल्लाते हुए कह दिया, "नहीं बनाना खाना। कुछ नहीं करना इस घर में।" जब फरहाना यह सुनकर हँसने लगीं, तो नीलम ने चिल्लाते हुए कहा, "तू औरत ही नहीं है।" नीलम का यह आपत्तिजनक कमेंट सुनकर फरहाना भड़क गईं और इसके बाद दोनों के बीच खूब चिल्लम-चिल्ली हुई। दोनों ने एक-दूसरे को खूब खरी-खोटी सुनाई, जिससे घर का माहौल पूरी तरह गर्म हो गया।

नेहल और बसीर के रिश्ते पर सवाल

घर में केवल नीलम और फरहाना के बीच ही नहीं, बल्कि मालती चहर और नेहल चुडासमा के बीच भी विवाद देखने को मिला। मालती ने नेहल और बसीर अली के रिश्ते पर कमेंट करते हुए कहा कि अगर उन दोनों के बीच कुछ है तो वे बताते क्यों नहीं हैं। इस बात पर नेहल बुरी तरह भड़क गईं और फिर दोनों के बीच जमकर बहस हुई।

EndFragment

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन