बिग बॉस 19 के लिए बिग बॉस हाउस की पहली झलक आई सामने 
मनोरंजन

Bigg Boss 19: बिग बॉस हाउस की पहली झलक आई सामने, असेंबली हाउस होगा नया अट्रैक्शन

BB House: बिग बॉस 19 की शुरुआत 24 अगस्त को कलर्स टीवी पर होने वाली है। बिग बॉस के घर की पहली झलक सामने आ गई है। इस बार की थीम लोकतंत्र है। बीबी हाउस में इस नई चीज ने सभी का ध्यान खींचा है।

अनिल सिंह

StartFragment

First Glimpse Of BB House: बिग बॉस के दर्शकों के इंतजार की घड़ी अब खत्म हो गई है। बिग बॉस हाउस की पहली झलक सामने आ गई है। बिग बॉस 19 की शुरुआत 24 अगस्त से कलर्स टीवी पर होने वाली है, लेकिन उससे पहले ही बिग बॉस के घर की पहली झलक देखकर दर्शक इस बार की थीम को लेकर चर्चा कर रहे हैं।

बिग बॉस 19 की थीम राजनीति और लोकतंत्र है, जहां डेमोक्रेसी के पहलुओं को दिखाया जाएगा। घर में मौजूद कंटेस्टेंट्स एक दूसरे के साथ राजनीति का खेल खेलेंगे और उन्हें इस बार टास्क भी राजनीति से जुड़े हुए मिलने वाले हैं। बिग बॉस के घर की पहली झलक सामने आने के बाद दर्शक अब राजनीति और लोकतंत्र से इसका संबंध ढूंढने में लग गए हैं।

गार्डन एरिया में शेर का मुखौटा

तस्वीर में आप देख सकते हैं कि बिग बॉस का घर नजर आ रहा है। घर के बाहर गार्डन एरिया में स्विमिंग पूल के पास एक शेर का मुखौटा नजर आ रहा है, जिसने सभी का ध्यान खींचा है। इस बार की थीम और शेर के बीच क्या कनेक्शन है? इसको लेकर लोग कनेक्शन ढूंढ रहे हैं।

घर की सजावट में पिछली बार से ज्यादा हुई मेहनत

बिग बॉस के घर के अंदर की तस्वीर में बहुत ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है, लेकिन अंदर की सजावट पिछली बार के तुलना में अधिक नजर आ रही है। ढेर सारे जानवरों की तस्वीर और मूर्तियां इस बार देखने को मिल रही है। काउच भी उसी तरह है, बस उसके ऊपर का खोल बदल दिया गया है। पिछली बार के मुकाबले घर में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिले हैं।

असेंबली हाउस होगा नया अट्रैक्शन

घर के गार्डन एरिया में मुख्य द्वार के पास की बनावट में बड़ा बदलाव किया गया है। मुख्य द्वार का सीधा संबंध ट्रॉफी के साथ होता है, ऐसे में इस बार के ट्रॉफी की डिजाइन क्या होगी इसका भी अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। वहीं लिविंग एरिया में एक बड़ा सा एलइडी टीवी लगा हुआ है, लेकिन सबसे दिलचस्प बात यह है कि बिग बॉस के घर में संसद का कोई भी निशान मीडिया टूर में नहीं दिखा, सूत्रों ने दावा किया है कि घर में एक असेंबली हाउस बनाया गया है, जिसे मीडिया को नहीं दिखाया गया। उसी असेंबली हाउस में संसद की तरह कंटेस्टेंट्स के बीच राजनीति के खेल को दिखाया जाएगा।

EndFragment

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन