अमाल मालिक की बिमारी के बारे में सुन हैरान हुए लोग, बिग बॉस 19 से वायरल हुई फोटो  
मनोरंजन

Bigg Boss 19: कौन सी बीमारी से जूझ रहे हैं अमाल मलिक? बिग बॉस 19 से वायरल हुई फोटो

Sleep Apnea Disorder: बिग बॉस 19 के कई कंटेस्टेंट्स चर्चा में आ गए हैं। अमाल मलिक की एक तस्वीर वायरल हुई है, जिसमें वह मशीन लगाकर सोते हुए दिखाई दे रहे हैं, उनकी तस्वीर देखकर यूजर्स चिंतित हो गए।

अनिल सिंह

StartFragment

Amaal Malik CPAP Machine: बिग बॉस 19 की शुरुआत होते ही कई कंटेस्टेंट्स चर्चा में आ गए हैं, जिनमें से एक नाम अमाल मलिक का भी है, अमाल मलिक म्यूजिक कंपोजर है, लेकिन वह एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। रात में सोते वक्त उन्हें मशीन लगाकर सोना पड़ता है। उनकी मशीन लगाकर सोते हुए तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो लोग उनकी बीमारी को लेकर चिंतित हो गए। सोशल मीडिया पर लोग सवाल पूछ रहे हैं कि अमाल मलिक किस बीमारी से जूझ रहे हैं।

अमाल मलिक जो मशीन लगाकर बिग बॉस के घर सोते हैं वह कंटीन्यूअस पॉजिटिव एयरवे प्रेशर मशीन है जिसे सीपीएपी (CPAP) कहा जाता है। यह मशीन एक मास्क की तरह काम करती है और रात को सोते समय प्रेशर बनाए रखती है, ताकि सांस बिना रुके चलती रहे।

ये भी पढ़ें- काजल राघवानी से मोनालिसा तक गणेश भक्ति में डूबी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री

किस बीमारी से जूझ रहे हैं अमाल मलिक

अमाल मलिक को स्लीप एप्निया डिसऑर्डर है। जिसमें नींद के दौरान सांस बार-बार रुक जाती है, यह एक गंभीर बीमारी है, कई बार सांस पूरी तरह से थम जाती है, जिसकी वजह से नींद भी टूटती है और जान जाने का खतरा भी बना रहता है। इस वजह से उन्हें खास मशीन का इस्तेमाल करना पड़ता है, ताकि नींद के दौरान निरंतर उनकी सांसे चलती रहे।

सीपीएपी (CPAP) मशीन क्या करती है

बिग बॉस के घर में अमाल मलिक अपने स्लीप एप्निया डिसऑर्डर को मैनेज करने के लिए सीपीएपी मशीन के साथ सोते हैं। कंटीन्यूअस पॉजिटिव एयरवे प्रेशर मशीन के जरिए नींद में भी उनकी सांसे निरंतर चलती रहती है। दिमाग को ऑक्सीजन मिलता रहता है। गहरी नींद आती है और स्लीपिंग डिसऑर्डर से निजात मिलती है। उनकी इस बीमारी के बारे में जैसे ही लोगों को पता चला लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं कि उन्होंने अपनी बीमारी के बारे में पारदर्शिता रखी और सभी को बेझिझक इसके बारे में खुलकर बताया।

अमाल मलिक एक प्रसिद्ध भारतीय संगीतकार और गायक हैं जिन्होंने बॉलीवुड में कई हिट गाने बनाए हैं। वह अपने मधुर और रोमांटिक गानों के लिए जाने जाते हैं। अमाल मलिक की संगीत शैली बहुत ही विविध है और वह विभिन्न प्रकार के गाने बनाने में माहिर हैं। वह रोमांटिक, पॉप, और क्लासिकल संगीत में विशेषज्ञता रखते हैं।

स्वदेशी तेजस में अमेरिकी इंजन GE-404 क्यों? समझिए भारत के फाइटर जेट का पूरा गणित

असम में बाल विवाह के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन! राज्य में 500 से अधिक लोगों पर पुलिस का शिकंजा

MLC Election Results: महाराष्ट्र में महायुति को झटका, MVA ने 5 में से 3 सीटें जीतीं, सभी सीटों के परिणाम जारी

फिलीपींस में बिना नाम लिए पाकिस्तान को रक्षा मंत्री की दो टूक, ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण दिया

मजीठिया के खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्जशीट, AAP ने 736 करोड़ की मनी ट्रेल और BJP से कनेक्शन का किया दावा