डॉन 3 में विक्रांत मैसी को रिप्लेस करेंगे करणवीर मेहरा  
मनोरंजन

बिग बॉस 18 विनर करणवीर मेहरा की चमकी किस्मत, डॉन 3 में बनेंगे विलेन

बिग बॉस 18 विनर करणवीर मेहरा की किस्मत चमक गई है। वह रणबीर कपूर के साथ फिल्म डॉन 3 का हिस्सा बन सकते हैं। खबर यह है कि विक्रांत मैसी के बाहर जाने के बाद विलेन के तौर पर उनकी एंट्री हो सकती है।

अनिल सिंह

StartFragment

Karan Veer Mehra In Don 3: रणवीर सिंह की बहुचर्चित फिल्म डॉन 3 को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। फिल्म में विक्रांत मैसी विलेन के तौर पर नजर आने वाले थे, लेकिन अब वह फिल्म से बाहर हो गए हैं। उनके फिल्म छोड़ने के बाद उनका रिप्लेसमेंट खोजा जा रहा था। पहले विजय देवरकोंडा का नाम सामने आया, लेकिन अब खबर यह है कि बिग बॉस 18 के विनर करणवीर मेहरा डॉन 3 में रणवीर सिंह से पंगा लेते हुए नजर आएंगे। विलेन के तौर पर उनके नाम की चर्चा तेजी से हो रही है।

डॉन 3 की शूटिंग जल्दी शुरू होने वाली है। रणवीर सिंह के साथ अब इसमें कृति सेनन नजर आएंगी, पहले कृति सेनन की जगह कियारा आडवाणी फिल्म का हिस्सा थी, लेकिन कियारा आडवाणी का नाम भी फिल्म से बाहर हो गया है और अब कृति सेनन लीड रोल में नजर आएंगी। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि फिल्म शुरू होने से पहले ही इसमें काफी कुछ बदलाव देखने को मिल रहा है।

अमिताभ बच्चन से शुरू हुई थी डॉन की कहानी

डॉन फिल्म की शुरुआत अमिताभ बच्चन से हुई थी, इसके बाद डॉन फिल्म जब फिर से बनी तो उसमें शाहरुख खान नजर आए। डॉन 2 में भी शाहरुख खान ही अहम भूमिका में नजर आए थे। लेकिन डॉन 3 में अब शाहरुख खान को रणवीर सिंह ने रिप्लेस कर दिया है।

रिप्लेस हो चुकी हैं कियारा आडवाणी

डॉन 3 शुरू होने से पहले ही इसकी लीड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी रिप्लेस हो चुकी हैं, वहीं अब मुख्य विलेन के तौर पर नजर आने वाले विक्रांत मैसी का रिप्लेसमेंट भी ढूंढ लिया गया है।

बिग बॉस 18 के बाद चमकी करणवीर की किस्मत

आईएएनएस ने अपनी खबर में दावा किया है कि सूत्रों के हवाले से उन्हें जानकारी मिली है कि करणवीर मेहरा विलेन के तौर पर इस फिल्म में नजर आएंगे। बिग बॉस से बाहर निकलने के बाद करणवीर मेहरा के हाथ कई बड़े प्रोजेक्ट लगे। वह एक फिल्म में भी नजर आने वाले हैं और अब डॉन 3 में बतौर विलेन उनकी एंट्री को लेकर फैंस एक्साइटेड हैं कि बिग बॉस के बाद अब उनकी किस्मत चमक गई है।

EndFragment

दिवाली की सुबह जम्मू से जापान तक कांपी धरती! जापान में 5.7 और कश्मीर के बारामूला में 3.3 तीव्रता का भूकंप

दिवाली पर कैसा रहेगा आपके इलाके का मौसम, जानें पूर्वी भारत से दक्षिणी भारत तक का Weather Update

दीपावली की पूर्व शाम दिल्ली की हवा पिछले 10 सालों में सबसे खराब! आतिशबाजी के बाद हालात और बिगड़ने के आसार

PM Modi Diwali Special: आज PM मोदी जवानों संग मनाएंगे दिवाली, ये रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल

त्योहार के बीच कर्मचारियों ने खुद को जिंदा लाश बनाया, नौकरी की सुरक्षा के लिए डटे हैं कर्मचारी