हिमांशी खुराना (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

रणवीर सिंह के बाद 'बिग बॉस 13' फेम हिमांशी खुराना को जान का खतरा, विदेश में बैठे गैंगस्टर ने मांगे 10 करोड़

Himanshi Khurana Threat: पंजाबी अभिनेत्री और बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट हिमांशी खुराना को ईमेल के जरिए दस करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है।

स्नेहा मौर्या

Himanshi Khurana Extortion Threats From Zeeshan Akhtar: पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा और ‘बिग बॉस 13’ की पूर्व कंटेस्टेंट हिमांशी खुराना को आज हर कोई जानता है। वहीं, हाल ही में एक्ट्रेस को कथित तौर पर गैंगस्टर जीशान अख्तर के नाम से धमकी मिली है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, एक्ट्रेस से 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं।

मोहाली पुलिस ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। एसपी (डी) सौरभ जिंदल ने बताया कि केस सोहाना थाने में दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी के रूप में जीशान अख्तर का नाम सामने आया है, जो कथित तौर पर विदेश में रह रहा है।

बिग बॉस से हिमांशी खुराना ने बनाई खास पहचान

हिमांशी खुराना पंजाबी सिनेमा और म्यूजिक इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। मॉडलिंग से करियर शुरू करने वाली हिमांशी ने कई म्यूजिक वीडियोज और फिल्मों में काम किया है। उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान रियलिटी शो बिग बॉस 13 से मिली। इस सीजन में उनके साथ शहनाज गिल, सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज भी नजर आए थे। शो के दौरान आसिम रियाज के साथ उनका रिश्ता चर्चा में भी रहा था और बाहर आने के बाद एक-दूसरे को सालों तक डेट भी किया।  लेकिन दिसंबर 2023 में दोनों अलग हो गए।

बॉलीवुड सितारों को भी मिल चुकी हैं धमकियां

गौरतलब है कि हाल के महीनों में कई बॉलीवुड सितारों को भी धमकियां मिल चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े हैरी बॉक्सर ने कुछ कलाकारों को धमकी भरे संदेश भेजे थे। अभिनेता रणवीर सिंह को भी व्हाट्सएप वॉइस नोट के जरिए धमकी मिलने की खबर सामने आई थी।

इतना ही नहीं, फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित घर के बाहर फायरिंग की घटना ने इंडस्ट्री में डर का माहौल पैदा कर दिया था। हालांकि इन मामलों की जांच जारी है और कई दावों की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। फिलहाल हिमांशी खुराना को मिली धमकी के मामले में पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। इंडस्ट्री से जुड़े कलाकारों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

Vande Mataram Controversy: साध्वी प्राची का कांग्रेस पर हमला, बोली- गांधी परिवार के डीएनए में जिन्ना का DNA

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए