Photo - Instagram  
मनोरंजन

अभिनेत्री कुब्रा सैत का बड़ा खुलासा, चाचा ने किया ढाई साल तक यौन शोषण

संदीप पांडे

मुंबई : सेक्रेड गेम्स (Sacred Games) फेम कुब्रा सैत (Kubra Sait) अपने जीवन से जुड़ा एक चौंका देने वाला खुलासा की है। कुब्रा सैत ओटीटी प्लेटफॉर्म (OTT Platform) नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' में कुकू की भूमिका से लोगों में अपनी पहचान बनाई है। अब अभिनेत्री ने एक ऐसी बात से पर्दा उठाया है। जिसे सुनकर लोगों की आंखें चौड़ी हो गई है। एक्ट्रेस ने अपनी बुक 'ओपन बुक: नॉट कॉफी ए मेमॉयर' के जरिए खुलासा की है। कुब्रा सैत अपने बुक के माध्यम से बताई कि वो 17 साल की उम्र में ही यौन शोषण का शिकार हो चुकी है।

गौर करने वाली बात ये है कि उनके साथ ऐसा घिनौना काम करने वाला उनका चाचा ही है। जिसे सुनकर कुब्रा सैत के फैंस के होश उड़ गए है।  कुब्रा सैत ने अपने बुक के जरीए बताई कि अभिनेत्री अपने परिवार के साथ बंगलुरु में एक रेस्टोरेंट में जाती थी। जहां रेस्टोरेंट के मालिक ने उनके परिवार को अच्छा ट्रीट करके उन सभी का दिल जीत लिया। कुब्रा सैत और रेस्टोरेंट मालिक के बीच भी अच्छी दोस्ती हो गई थी। अभिनेत्री उसे चाचा कहकर बुलाती थी, लेकिन चाचा की नियत बदल गई और वो कुब्रा सैत को रेस्टोरेंट के अंदर ले जाकर घिनौनी हरकत करता था।

अभिनेत्री ने बताया कि उन्होंने डर की वजह से इस बात का किसी से खुलासा नहीं कर पाई, क्योंकि रेस्टोरेंट मालिक ने एक्ट्रेस को धमकी दी थी। अभिनेत्री ने आगे बताया कि रेस्टोरेंट मालिक ने लगभग ढाई साल तक उनका यौन शोषण किया था। काफी समय बीतने के बाद कुब्रा सैत ने इस बात का खुलासा अपनी मां से की। कुब्रा सैत ने अपनी बुक में इस बात का भी जिक्र कि की उनके साथ जब ये सब कुछ हो रहा था तब उन्हें इस बात की समझ नहीं थी कि उनके साथ क्या हो रहा है, लेकिन वो उस दौरान ही अपनी वर्जिनिटी खो चुकी है। कुब्रा सैत इस बात को याद भी नहीं करना चाहती है, लेकिन जीवन के ऐसे दर्द को वो भूल नहीं पा रही है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें