अक्षय कुमार की भूत बंगला का फर्स्ट रिव्यू (फोटो-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Bhooth Bangla के फर्स्ट रिव्यू को मिली शानदार रेटिंग, अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी ने फिर मचाया धमाल

Bhooth Bangla Review: अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की भूत बंगला का फर्स्ट रिव्यू सामने आ गया है, जिसमें फिल्म को 4 स्टार्स मिले हैं। हॉरर, कॉमेडी और सस्पेंस का शानदार मिश्रण दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।

सोनाली झा

Bhooth Bangla First Review And Rating: भूत बंगला को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी उत्साह था, और अब फिल्म का पहला रिव्यू सामने आते ही इसकी चर्चा और तेज हो गई है। अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की यह फिल्म 16 अप्रैल से पेड प्रिव्यू के जरिए दर्शकों तक पहुंच रही है। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने फिल्म को 4 स्टार्स दिए हैं और इसे एक शानदार एंटरटेनर बताया है।

रिव्यू के मुताबिक, ‘भूत बंगला’ एक मल्टी-लेयर्ड सुपरनैचुरल कहानी है, जो भूत और जीवित किरदारों के बीच एक अनोखा रिश्ता दिखाती है। फिल्म में डर और हंसी का ऐसा संतुलन देखने को मिलता है, जो दर्शकों को शुरुआत से अंत तक बांधे रखता है। कहानी का ट्रीटमेंट और उसका प्रस्तुतिकरण इसे बाकी हॉरर-कॉमेडी फिल्मों से अलग बनाता है।

अक्षय कुमार की दमदार परफॉर्मेंस

रमेश बाला के अनुसार, अक्षय कुमार ने इस फिल्म में अपने करियर की बेहतरीन परफॉर्मेंस में से एक दी है। उन्होंने इंटेंस सीन और कॉमिक टाइमिंग के बीच शानदार बैलेंस बनाया है। उनकी स्क्रीन प्रेजेंस और डायलॉग डिलीवरी फिल्म को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती है। खास तौर पर उनकी पंचलाइंस दर्शकों को खूब गुदगुदाने वाली हैं। फिल्म में परेश रावल और राजपाल यादव की कॉमिक केमिस्ट्री ने भी दर्शकों का दिल जीत लिया है।

सपोर्टिंग कास्ट ने भी लूटी महफिल

परेश रावल और राजपाल यादव की टाइमिंग और एक्सप्रेशन फिल्म में हंसी का तड़का लगाते हैं। इसके अलावा तब्बू और वामिका गब्बी भी अपने-अपने किरदारों में प्रभावशाली नजर आती हैं। फिल्म का फर्स्ट हाफ काफी एंटरटेनिंग बताया जा रहा है, जबकि इंटरवल पॉइंट दर्शकों को चौंका देता है। इसके बाद कहानी धीरे-धीरे अपने रहस्य से पर्दा उठाती है और अंत तक सस्पेंस बनाए रखती है। अगर आपको ‘भूल भुलैया’ जैसी फिल्में पसंद हैं, तो ‘भूत बंगला’ आपको वही पुराना मजा फिर से महसूस करा सकती है।

ओवरऑल शानदार एंटरटेनर

कुल मिलाकर, ‘भूत बंगला’ हॉरर, कॉमेडी और मिस्ट्री का बेहतरीन पैकेज है, जो दर्शकों को एक पूरा एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस देने का वादा करती है। फिल्म पहले 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब 16 अप्रैल से थिएटर्स में दर्शकों के लिए उपलब्ध है। शुरुआती रिव्यू को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों को हंसाने और डराने में सफल रही है।

PM Narendra Modi Birthday Live: मोदी का जन्मदिन उज्जैन में भव्य रूप से मनाया गया, जलाए गए 30 लाख दीये

अमित शाह के खिलाफ UN पहुंची महुआ मोइत्रा, दर्ज कराई शिकायत, कहा- भारत सरकार से मांगें जानकारी

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP ने जलाया आशीर्वाद का दीया, आशुतोष रांका ने शिक्षा मंत्री को दिया अल्टीमेटम

UPI चार्ज पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, गौरव गोगोई ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- संसदीय समिति में नहीं हुई चर्चा

UPI पर GST की बात सिर्फ अफवाह, सरकार ने दी सफाई, कहा- MDR नियमों की कमियों को दूर करेंगे