माधुरी का विद्या बालन और भूल भुलैया के लिए इंटरव्यू  
मनोरंजन

‘भूल भुलैया 3': विद्या बालन के साथ काम कर माधुरी बोलीं कि उन्हें बहुत मजा आया

भूल भुलैया 3 में विद्या बलान और माधुरी दीक्षित 2 बहनों के रूप में नजर आई है। इस पर हाल ही में माधुरी ने कहा हैं कि उन्हें विद्या के साथ काम कर बहुत मजा आया। आइए जानते है पुरे इंटरव्यू में माधुरी ने और क्या कहा-

अदिति भंडारी

मुंबई: भूल भुलैया फिल्म को सिनेमाघरों में आए 15 दिन हो चुके हैं। बॉक्स ऑफिस में इस फिल्म ने अच्छी खासी कमाई की है। इस फिल्म में कार्तिक, विद्या और माधुरी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में माधुरी दीक्षित ने पहली बार हॉरर कॉमेडी के क्षेत्र में कदम रखा है। हाल ही में माधुरी ने कहा है कि उन्हें विद्या के साथ काम करने में बहुत मजा आया। आइए जानते हैं और क्या कहा है माधुरी ने-

मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने ने कहा कि फिल्म ‘भूल भुलैया 3' ने उन्हें हॉरर-कॉमेडी के नए क्षेत्र में कदम रखने का मौका दिया। माधुरी ने कहा है कि यह एक ऐसा मौका था जिसे जाने नहीं दिया जा सकता था। ‘भूल भुलैया 3' में विद्या बालन ने मल्लिका और मंजुलिका और माधुरी ने अंजुलिका व एसीपी राठौड़ की दोहरी भूमिका निभाई है।

माधुरी ने यह भी बताया कि वह कुछ ही महीने पहले निर्देशक अनीस बज्मी से मिलीं थीं और उन्होंने निर्देशक को बताया था कि उन्हें फिल्म ‘भूल भुलैया 2' बहुत पसंद है। बस इस मुलाकात के कुछ ही समय बाद बज्मी ने उन्हें बुलाया। माधुरी ने बताया कि बज्मी ने मुझसे कहा कि मैं आपको कुछ सुनाना चाहता हूं जिस पर मैं काम कर रहा हूं और इसमें एक शानदार भूमिका भी है। फिर वह मेरे पास आए और उन्होंने मुझे कहानी का सार बताया।

इंटरव्यू में माधुरी ने की विद्या की तारीफ

माधुरी ने ‘पीटीआई-भाषा' को दिए एक इंटरव्यू में कहा है कि जब मैंने स्क्रिप्ट सुनी तो मुझे अपनी भूमिका बहुत पसंद आई क्योंकि इसमें मुझे कुछ अलग करने को मिल रहा था। मैंने कभी भी हॉरर कॉमेडी नहीं की है। मुझे लगा कि यह मेरे लिए कुछ अलग होगा। इस फिल्म में विद्या, कार्तिक और शानदार अभिनेताओं की पूरी टोली थी, इसलिए मैं इस फिल्म में काम करने के लिए राजी हो गई।

माधुरी ने बताया कि दिलचस्प बात यह है कि विद्या बालन ने 2010 की फिल्म ‘इश्किया' में अभिनय किया था जबकि माधुरी ने इसकी सीक्वल फिल्म ‘डेढ़ इश्किया' (2014) में भूमिका निभाई थी। माधुरी ने यह भी कहा है कि शायद कहीं न कहीं कोई संबंध था। उन्होंने फिल्म ‘इश्किया' की और मैंने ‘डेढ़ इश्किया' की और अब हम ‘भूल भुलैया 3' में साथ हैं। यह अद्भुत रहा है। एक एक्ट्रेस के तौर पर मैं उनकी तारीफ करती हूं। साथ ही उन्होंने कहा कि विद्या के साथ काम करना बहुत बढ़िया रहा। न केवल एक एक्ट्रेस के तौर पर बल्कि मुझे वह एक अच्छी और शानदार इंसान भी लगती हैं। हम एक-दूसरे के साथ बहुत अच्छे से रहे और हमें साथ काम करके बहुत मजा आया।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM