-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Deepika Padukone Lady Singham Or Meenamma Character Is Rohit Shetty Favourite
दीपिका पादुकोण की ‘लेडी सिंघम’ या ‘मीनाम्मा’, जानें रोहित शेट्टी कौन-सा है पसंदीदा किरदार
- Written By: सोनाली झा
दीपिका पादुकोण के दो पॉपुलर किरदारों लेडी सिंघम शक्ति शेट्टी और मीनाम्मा में से किसी एक को चुनने पर, रोहित शेट्टी का जवाब दिल छू लेने वाला था। सिंघम अगेन में दीपिका के शक्ति शेट्टी वाले किरदार को दर्शकों ने खूब सराहा है।

दीपिका पादुकोण की 'लेडी सिंघम' और 'मीनाम्मा'
मुंबई: दीपिका पादुकोण के दो पॉपुलर किरदारों, ‘लेडी सिंघम’ शक्ति शेट्टी और मीनाम्मा में से किसी एक को चुनने पर, रोहित शेट्टी का जवाब दिल छू लेने वाला था। सिंघम अगेन में दीपिका के शक्ति शेट्टी वाले किरदार को दर्शकों ने खूब सराहा है। लेकिन, हम चेन्नई एक्सप्रेस की मीनाम्मा, यानी मीनालोचनी अज़गुसुंदरम को कैसे भूल सकते हैं। हर बार जब रोहित और दीपिका साथ आते हैं, तब वे शानदार किरदार लेकर आते हैं जो दर्शकों के दिलों पर छाप छोड़ते हुए यादगार बन जाते हैं।
दीपिका ने अपने दोनों किरदारों को शानदार तरीके से निभाया है और हाल ही में एक इंटरव्यू में रोहित शेट्टी से पूछा गया कि उनका पसंदीदा किरदार कौन सा है। जिसपर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि शक्ति शेट्टी की कहानी तो आगे चलकर बनेगी, लेकिन फिलहाल, मीनाम्मा मेरे दिल के बेहद करीब है। उन्होंने अपने पसंदीदा किरदार से जुड़ी यादें भी साझा किया। साथ ही, उन्होंने बताया कि परफेक्ट कॉमेडी परफॉर्मेंस के लिए समय और एक्टर-डायरेक्टर के बीच अच्छी समझ होना बहुत जरूरी है।
ये भी पढ़ें- भूल भुलैया 3 के आगे नहीं चला द साबरमती रिपोर्ट का जादू
सम्बंधित ख़बरें
तीसरे ट्राइमेस्टर की झलक शेयर कर जीता फैंस का दिल, दीपिका पादुकोण ने प्रेग्नेंसी को लेकर दी बड़ी अपडेट
फिल्म इंडस्ट्री में 8 घंटे की शिफ्ट पर अहमद खान का समर्थन, बोले- बदलाव की जरूरत है
Ranveer Singh Birthday: रणवीर सिंह के करियर के सबसे दमदार रोल, जिन्होंने बनाया उन्हें ‘ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’
दीपिका पादुकोण की मांग के समर्थन में आए इंद्रजीत लंकेश, बोले- वर्किंग मदर्स के लिए जरूरी है संतुलित शेड्यूल
मुकेश छाबड़ा के साथ एक दूसरी बातचीत में रोहित शेट्टी ने बताया कि दीपिका को मीनाम्मा के अनोखे अंदाज को अपनाने में चार दिन का वक्त लगा। उन्होंने अपनी झिझक को छोड़कर ऐसा अभिनय किया जो फिल्म की कॉमेडी के साथ पूरी तरह फिट बैठा। दीपिका की मेहनत से मीनाम्मा की बकवास डिक्शनरी वाली बोली तैयार हुई, जो आज भी लोगों की पसंदीदा है और हमेशा यादगार रहेगी।
हाल ही में एक इंटरव्यू में शेट्टी ने दीपिका के किरदार के साथ एक स्टैंडअलोन फिल्म बनाने के बारे में बात की और बताया कि इसे कॉप यूनिवर्स में पेश करने में समय क्यों लग रहा है। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि किरदार के लिए सही स्क्रिप्ट हो। रोहित ने बताया कि अभी स्क्रिप्ट नहीं लिखी गई है। हालांकि उनके पास एक आइडिया है, लेकिन टीम अभी भी कहानी की दिशा तय कर रही है।
रोहित शेट्टी की लेटेस्ट फिल्म सिंघम अगेन में दीपिका पादुकोण लेडी सिंघम यानी शक्ति शेट्टी की भूमिका में हैं। उनके दमदार रोल को दर्शकों का खूब प्यार मिला है। यह फिल्म 1 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।
ये भी पढ़ें- एक्टर नहीं क्रिकेटर बनाना चाहते थे आदित्य रॉय कपूर
Deepika padukone lady singham or meenamma character is rohit shetty favourite
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक जिला: 26 मुख्य सिंचाई परियोजनाओं में पहुंचा 50.26% जलभंडार, जून के सूखे के बाद स्थिति में सुधार
Jul 13, 2026 | 09:05 AMHindu Mantras: भाग्य बदलने वाले 5 भूले-बिसरे हिंदू मंत्र, जिनके नियमित जाप से जीवन में आती है खुशहाली
Jul 13, 2026 | 09:03 AMयवतमाल के पांचखेड़ में मिली 3,000 वर्ष पुरानी लौह युगीन मानव बस्ती, नागपुर विवि के उत्खनन में बड़ा खुलासा
Jul 13, 2026 | 09:02 AMUP TET 2026 Result: 17 लाख छात्रों की किस्मत का फैसला जल्द! जानें किस तारीख को जारी होगा यूपी टीईटी का रिजल्ट
Jul 13, 2026 | 08:58 AMखंडवा में जंगल बचाने सड़क पर उतरा कोरकू समाज, वन विभाग की कार्रवाई के समर्थन में हजारों लोगों ने सौंपा ज्ञापन
Jul 13, 2026 | 08:51 AMनासिक में बोले ओम बिड़ला: भविष्य की चुनौतियों के लिए चिकित्सा अनुसंधान और आधुनिक तकनीक पर जोर देना समय की मांग
Jul 13, 2026 | 08:48 AMविंबलडन 2026 के किंग बनें यानिक सिनर, ज्वेरेव को हराकर जीता 5वां ग्रैंड स्लैम, चोट बनी टर्निंग पॉइंट! VIDEO
Jul 13, 2026 | 08:43 AMवीडियो गैलरी

कंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PM
आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM
अचानक मालामाल! ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:23 PM














