पवन सिंह (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

जेल जाएंगे पावर स्टार पवन सिंह! धोखाधड़ी का केस दर्ज, लगी गैर जमानती धाराएं

Pawan Singh Controversy: पवन सिंह एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इस बार उन पर वाराणसी में धोखाधड़ी का गंभीर केस दर्ज हुआ है। खास बात यह है कि इस मामले में कई गैर-जमानती धाराएं भी लगी हैं।

स्नेहा मौर्या

Pawan Singh Fraud Case: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह एक बड़े कानूनी पचड़े में फंसते नजर आ रहे हैं। वाराणसी की एक अदालत ने उनके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने का आदेश दिया है। खास बात यह है कि इस मामले में गैर-जमानती धाराएं भी शामिल की गई हैं, जिससे उनकी मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।

दरअसल, यह पूरा मामला साल 2018 में हुए एक फिल्म निवेश घोटाले से जुड़ा है। दरअसल, वाराणसी के नामी व्यापारी विशाल सिंह का आरोप है कि उन्हें भोजपुरी फिल्म ‘बॉस’ में निवेश के नाम पर धोखा दिया गया। फिल्म में पवन सिंह मुख्य अभिनेता थे और यह मूवी रिलीज भी हो चुकी है, लेकिन निवेशक को अब तक मुनाफे का कोई हिस्सा नहीं मिला।

वाराणसी कोर्ट में दर्ज हुआ केस

जानकारी के मुताबिक, विशाल सिंह ने करीब 1.25 करोड़ रुपये का निवेश किया था। फिल्म रिलीज होने के बावजूद निवेश की रकम वापस नहीं की गई और न ही किसी तरह का प्रॉफिट शेयर दिया गया। इस मामले में शुरुआत में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर व्यापारी ने अदालत का दरवाजा खटखटाया।

13 अगस्त 2025 को वाराणसी की अदालत ने कैंट थाना पुलिस को एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था। इसके बावजूद थाना पुलिस ने कोई कदम नहीं उठाया। इसके बाद बुधवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने कैंट थाने के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और तुरंत केस दर्ज करने का आदेश दिया। इतना ही नहीं, कोर्ट ने यह भी कहा कि यदि आदेश का पालन नहीं किया गया तो पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पवन सिंह पर लगी ये धाराएं

अदालत के आदेश के बाद आखिरकार पवन सिंह समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसमें IPC की धारा 420 (धोखाधड़ी), 406 (आपराधिक विश्वासघात), 467 और 468 (फर्जी दस्तावेज तैयार करना), और 506 (धमकी देना) जैसी गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। इनमें से कुछ धाराएं गैर-जमानती भी हैं, जिससे आरोपियों के लिए यह मामला और पेचीदा हो गया है।

इस पूरे विवाद पर पीड़ित व्यापारी के वकील आशीष सिंह ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि “फिल्म ‘बॉस’ के निर्माण के नाम पर हमारे क्लाइंट से निवेश करवाया गया था। फिल्म रिलीज हो चुकी है लेकिन पैसे का कोई हिसाब नहीं दिया गया। कोर्ट ने हमारी शिकायत पर सुनवाई करते हुए मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।”

(एजेंसी इनपुट के साथ)

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान