तंगहाली में गुजरा है भारती सिंह का बचपन 
मनोरंजन

भारती सिंह की नेटवर्थ सुनकर उड़ जाएगा होश, मां ने मेड बनकर टॉयलेट तक किया साफ

Bharti Singh Birthday: भारती सिंह आज पहचान की मोहताज नहीं हैं, लेकिन उनका बचपन तंगहाली में गुजरा है। पिता की मौत के बाद दूसरों का जूठन खाकर उनके परिवार का गुजारा होता था।

अनिल सिंह

भारती सिंह का नाम देश के मशहूर कॉमेडियंस की लिस्ट में शामिल है। वह आज आलीशान जीवन बिता रही हैं, लेकिन उनका बचपन तंगहाली में गुजरा है, मां ने दूसरों के घर, घरकाम करके बच्चों को पाला। भारती सिंह 41 साल की हो गई हैं। 3 जुलाई 1984 को उनका जन्म हुआ था और वह आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। आइए जानते हैं उनके परिवार में और कौन-कौन लोग हैं? वो क्या करते हैं?

भारती सिंह के परिवार में एक बहन और एक भाई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारती सिंह की बड़ी बहन का नाम पिंकी राजपूत है। पिंकी भारती की ही तरह दिखाई देती हैं। जिन्हें देखकर आप दोनों को जुड़वा बहन कह सकते हैं। पिंकी शादीशुदा हैं और वह मुंबई में भारती सिंह के करीब ही रहती हैं। दोनों सोशल मीडिया पर अक्सर नजर आती हैं। पिंकी भी सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं और सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। भारती सिंह के एक भाई भी हैं उनका नाम धीरज सिंह है वह अमृतसर में रहते हैं और जनरल स्टोर चलाते हैं।

भारती सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि भारती जब 2 साल की थी, तब उनके पिता की मौत हो गई थी और मां ने तब से लेकर बच्चों के बड़े होने तक उनकी परवरिश की। मां ने दूसरी शादी नहीं की। वह दूसरों के घर जाकर घरकाम करती थी और बच्चों का पेट पालती थी। भारती सिंह ने बताया था कि उनकी मां को दूसरों के घरों का टॉयलेट तक साफ करना पड़ा है। दूसरों के घरों का बचा हुआ खाना वह अपने घर ले आती थी, जिसे हम गर्म करके खाते थे। भारती सिंह का बचपन तंगहाली में गुजरा है लेकिन अब वो आलिशान जीवन बिता रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारती सिंह की नेटवर्थ 30 करोड़ की बताई जाती है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें