Bhabiji Ghar Par Hain Trailer (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम) 
मनोरंजन

Bhabiji Ghar Par Hain: बड़े पर्दे पर अंगूरी भाभी का जलवा, रवि किशन की गुंडागर्दी और भूत का तड़का

Bhabiji Ghar Par Hain Trailer: 'भाबीजी घर पर हैं!' फिल्म का मजेदार ट्रेलर रिलीज। रवि किशन और मुकेश तिवारी बने गुंडे, अंगूरी भाभी पर भूत का साया। फिल्म 6 फरवरी 2026 को होगी रिलीज।

अनिल सिंह

Bhabiji Ghar Par Hain Trailer Out: छोटे पर्दे पर 10 सालों तक दर्शकों को लोटपोट करने के बाद अब 'भाबीजी घर पर हैं!' बड़े पर्दे पर धमाका करने के लिए तैयार है। मेकर्स ने साल 2025 में इस फिल्म का ऐलान किया था और अब इसका बहुप्रतीक्षित ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का ट्रेलर कॉमेडी, ड्रामा और एक अनोखे 'भुतहा' ट्विस्ट से भरपूर है, जिसे देखकर फैंस अभी से इसे 'ब्लॉकबस्टर' बता रहे हैं।

फिल्म में टीवी शो की मूल स्टारकास्ट के साथ-साथ रवि किशन और मुकेश तिवारी जैसे दिग्गज कलाकारों की एंट्री ने उत्साह को दोगुना कर दिया है। यह फिल्म 6 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। ट्रेलर रिलीज के महज दो घंटों के भीतर ही इसे लाखों व्यूज मिल चुके हैं।

तिवारी और विभूति की पुरानी नोकझोंक, नए गुंडों का तड़का

ट्रेलर की शुरुआत उसी क्लासिक अंदाज में होती है, जहां विभूति नारायण मिश्रा (आसिफ शेख) और मनमोहन तिवारी (रोहिताश गौड़) एक-दूसरे की पत्नियों पर डोरे डालते नजर आते हैं। विभूति 'दूध' के बहाने अंगूरी भाभी के पास जाते हैं, तो तिवारी जी 'मिठास' लेने अनीता भाभी (अन्नू) के घर पहुंच जाते हैं। लेकिन असली ट्विस्ट तब आता है जब रवि किशन और मुकेश तिवारी गुंडे बनकर एंट्री लेते हैं। ये दोनों विभूति और तिवारी को बंदूक की नोक पर धमकाते हुए उनकी पत्नियों से जबरन शादी करने पर उतारू हो जाते हैं।

अंगूरी भाभी पर भूत का साया और 'फेरों' वाला डायलॉग

फिल्म की कहानी में सबसे बड़ा सरप्राइज 'हॉरर' एलिमेंट है। ट्रेलर के अंत में दिखाया गया है कि अंगूरी भाभी (शुभांगी अत्रे) पर एक भूत का साया आ जाता है, जो उनके व्यवहार को पूरी तरह बदल देता है। रवि किशन का एक डायलॉग— "फेरों में 14 बार मारूंगा"—सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। इसके अलावा फिल्म में दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' का कैमियो और हप्पू सिंह (योगेश त्रिपाठी) व सक्सेना जी (सानंद वर्मा) की मौजूदगी हंसी का तगड़ा डोस सुनिश्चित कर रही है।

फैंस बोले: "फर्स्ट डे फर्स्ट शो पक्का है"

ट्रेलर देखने के बाद फैंस शुभांगी अत्रे की एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "शुभांगी ने अपनी एक्टिंग से सबका दिल जीत लिया।" वहीं, अन्य फैंस का कहना है कि वे इस फिल्म को पहले ही दिन थिएटर में देखेंगे। फिल्म का निर्देशन शशांक बाली ने किया है, जिन्होंने शो की मूल आत्मा को बरकरार रखते हुए इसे फिल्मी कैनवास पर बड़े स्तर पर पेश किया है।

रवि किशन ने आने वाली फिल्म 'भाभीजी घर पर हैं! फन ऑन द रन' के बारे में बात करते हुए कहा, "देश में शायद ही कोई ऐसा होगा जिसने 'भाभीजी घर पर हैं' नहीं देखा होगा। मुझे पर्सनली यह शो बहुत पसंद है, मेरा परिवार और मेरे बच्चे भी इसे एन्जॉय करते हैं। यह फिल्म कम बजट में, सीमित स्क्रिप्ट के साथ बनाई गई है, फिर भी यह एंटरटेनमेंट से भरपूर है और इसमें कई टैलेंटेड एक्टर्स हैं।" को-प्रोड्यूसर विहान कोहली की बारीकी से की गई प्लानिंग की तारीफ करते हुए रवि किशन ने कहा, "यह फिल्म बहुत कम दिनों में बनी है। इसका पूरा क्रेडिट विहान को जाता है, यह बहुत हैंडसम दिखने वाला लड़का, यह हमारे टॉम क्रूज़ जैसा है। उसने जिस तरह की प्लानिंग की थी, सुबह जल्दी कितने बजे उठना है, कितने बजे निकलना है, यह सीखने वाली बात है। मैंने लगभग 750 फिल्में की हैं; मैंने इतने सारे बिना प्लान वाले शेड्यूल देखे हैं। यहाँ, प्लानिंग एकदम सही थी।"

अपने पहले प्रोडक्शन अनुभव के बारे में बताते हुए, को-प्रोड्यूसर विहान कोहली ने कहा, "'भाभीजी घर पर हैं! फन ऑन द रन' पर काम करना एक शानदार अनुभव रहा है। हमारी टैलेंटेड कास्ट को बड़े पर्दे पर अपने आइकॉनिक किरदारों को जीवंत करते देखना बहुत खुशी की बात है। मैं अपनी पहली प्रोडक्शन में मेरा साथ देने और पूरी यात्रा के दौरान इतना मददगार और समझने वाला होने के लिए पूरी टीम का बहुत आभारी हूं। टीम के हर सदस्य ने, स्क्रीन पर और पर्दे के पीछे, इस प्रोजेक्ट में अपना दिल लगा दिया है, और यही सामूहिक जुनून ट्रेलर को - और जल्द ही, फिल्म को - दर्शकों के लिए इतना खास बनाता है।"

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की हुंकार! तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल