बेखयाली सॉन्ग कंट्रोवर्सी 
मनोरंजन

'बेख्याली' सॉन्ग पर मचा बवाल, सचेत-परंपरा ने अमाल पर झूठे दावे करने का लगाया आरोप, जानें पूरा मामला

Bekhayali Song Controversy:'कबीर सिंह' के सुपरहिट गाने 'बेख्याली' पर नया विवाद छिड़ गया है। सचेत-परंपरा ने अमाल मलिक के दावों को झूठा बताते हुए कहा कि यह गाना पूरी तरह उन्हीं का बनाया हुआ है।

स्नेहा मौर्या

Sachet Parampara Bekhayali Song Controversy: 'कबीर सिंह' का लोकप्रिय गीत 'बेख्याली' एक बार फिर सुर्खियों में है, लेकिन इस बार इसकी वजह इसकी मेलोडी नहीं, बल्कि इससे जुड़ा विवाद है। हाल ही में संगीतकार जोड़ी सचेत-परंपरा ने एक वीडियो जारी कर कंपोजर अमाल मलिक द्वारा किए गए उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है, जिनमें अमाल ने कहा था कि यह गाना उनकी पुरानी धुन से मिलता है या उसी से प्रेरित है।

वीडियो में सचेत-परंपरा ने स्पष्ट कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि अपने करियर के इस बड़े गाने पर उन्हें सफाई देनी पड़ेगी। उनके अनुसार, ‘बेख़याली’ की हर एक धुन, हर नोट और हर एडिट शाहिद कपूर, निर्देशक संदीप रेड्डी वंगा और फिल्म की टीम के साथ बैठकर उसी दौरान तैयार किया गया था। उन्होंने बताया कि इस गाने की असल रचना और विकास से जुड़े सभी चैट्स और रिकॉर्ड्स उनके पास सुरक्षित हैं और ये साबित करते हैं कि यह गाना 100% उनका ही क्रिएशन है।

सचेत-परंपरा ने अमाल पर लगाया आरोप

संगीतकार जोड़ी ने अमाल के उस आरोप का भी जवाब दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि लेबल अपनी पसंद के कलाकारों को बढ़ावा देता है। सचेत-परंपरा का कहना है कि 'बेख्याली' से पहले वे टी-सीरीज के साथ काम ही नहीं करते थे, जबकि अमाल 2015 से उस लेबल से जुड़े हैं। ऐसे में किसी बाहरी कलाकार को प्राथमिकता देने का आरोप निराधार है।

वीडियो में उन्होंने वह चैट भी दिखाया जिसमें गाना रिलीज होने के बाद अमाल मलिक ने खुद उन्हें मैसेज भेजकर बधाई दी थी और गाने की तारीफ भी की थी। सचेत-परंपरा का सवाल है कि जब अमाल उसी समय गाना सराह रहे थे, तो आठ साल बाद अचानक इसे अपनी धुन से जोड़ने की बात क्यों कर रहे हैं?

सिंगर के खिलाफ लेंगे एक्शन

उन्होंने यह भी कहा कि वो किसी भी साथी कलाकार को नीचा दिखाकर आगे नहीं बढ़ते। कई बार उनकी बनाई धुनें फिल्मों में इस्तेमाल नहीं हुईं, लेकिन उन्होंने कभी किसी पर आरोप नहीं लगाया। उनके अनुसार, इंडस्ट्री में प्रतिभा और मेहनत की पहचान हमेशा होती है, चाहे कलाकार अंदर से हो या बाहर से।

वीडियो के अंत में उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि अमाल ने सार्वजनिक रूप से आरोप लगाए हैं, तो उन्हें खुले तौर पर माफी भी मांगनी चाहिए। साथ ही यह भी चेतावनी दी कि यदि उनके काम को चोरी बताया गया, तो वे कानूनी कार्रवाई करने के लिए बाध्य होंगे।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज