Bebika Dhurve Entered The 50 (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम) 
मनोरंजन

रियलिटी शो 'द 50' में दिखेंगी बेबिका धुर्वे, बताया क्यों यह 'बिग बॉस' से ज्यादा खतरनाक है

Bebika Dhurve Entered The 50: कलर्स टीवी के नए शो 'द 50' में बेबिका धुर्वे नजर आएंगी। उन्होंने बताया कि 50 प्रतियोगियों के साथ यह शो बिग बॉस से ज्यादा मुश्किल और खतरनाक होने वाला है।

अनिल सिंह

Bebika Dhurve The 50: कलर्स टीवी एक बार फिर रियलिटी शोज की दुनिया में क्रांति लाने के लिए तैयार है। 1 फरवरी 2026 से शुरू होने वाला नया शो 'द 50' चर्चा का विषय बना हुआ है। इस शो में टीवी और सोशल मीडिया के 50 दिग्गज चेहरे एक आलीशान महल में कैद होंगे। 'बिग बॉस ओटीटी 2' से अपनी पहचान बनाने वाली बेबिका धुर्वे भी इस शो का हिस्सा हैं। बेबिका ने शो में जाने से पहले अपनी उत्तेजना साझा की और बताया कि यह शो उनके पिछले अनुभवों से कहीं ज्यादा चुनौतीपूर्ण होने वाला है।

खानजादी के साथ इस शो में नजर आने वाली बेबिका ने साफ कर दिया है कि इस महल में मुकाबला सिर्फ शारीरिक नहीं, बल्कि मानसिक भी होगा।

"बिग बॉस से कई गुना मुश्किल होगा मुकाबला"

बेबिका ने मीडिया से बातचीत में शो की तुलना 'बिग बॉस' से करते हुए कहा, "बिग बॉस में सिर्फ 15-16 लोग होते हैं, लेकिन 'द 50' में एक साथ 50 दिमाग काम करेंगे। हर किसी का अपना अलग नजरिया और रहने का तरीका है। इन 50 लोगों के बीच अपनी जगह बनाना और मानसिक रूप से टिके रहना बहुत कठिन होने वाला है।" बेबिका के अनुसार, शो के 50 एपिसोड्स के लिए शूटिंग का शेड्यूल काफी हेक्टिक है और दर्शकों को ऐसा कुछ देखने को मिलेगा जो पहले कभी नहीं दिखाया गया।

बिना तैयारी के महल में एंट्री: बेबिका का बेखौफ अंदाज

अपनी तैयारियों के सवाल पर बेबिका ने बताया कि वे कभी भी किसी शो के लिए प्लानिंग नहीं करतीं। उन्होंने कहा, "मैं खाली दिमाग के साथ जा रही हूं ताकि वहां की परिस्थितियों को अच्छे से समझ सकूं। मुझे पता है कि वहां कठिन फिजिकल टास्क होंगे, लेकिन मैं जैसी हूं वैसी ही नजर आऊंगी।" बेबिका का मानना है कि उनकी असली पर्सनैलिटी ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने किसी भी विशेष शारीरिक प्रशिक्षण के बिना ही इस 'खतरनाक' सफर पर निकलने का फैसला किया है।

ट्रोलिंग और हेल्थ पर बेबिका की दोटूक

सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग को लेकर भी बेबिका ने खुलकर बात की। उन्होंने अपने वजन को लेकर होने वाले तंज पर कहा, "मुझे पता है कि लोग फिर से मेरे वजन का मजाक उड़ाएंगे, लेकिन उन्हें नहीं पता कि पिछले 4 महीनों में मैं किस दौर से गुजरी हूं। मेरे पैर में फ्रैक्चर था और मुझे बेड रेस्ट पर रहना पड़ा, जिसका असर मेरी सेहत पर पड़ा।" बेबिका ने स्पष्ट किया कि वे ट्रोलर्स की परवाह किए बिना अपनी हिम्मत और मानसिक शक्ति के दम पर इस शो में जीत हासिल करने की कोशिश करेंगी।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z