बंटवारा 1947 और आवारापन 2 (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

सनी देओल की बंटवारा 1947 पर भारी पड़ी आवारापन 2, रिलीज से पहले ही इमरान हाशमी ने इस मामले में मारी बाजी

Sunny Deol And Emraan Hashmi Film: 14 अगस्त को रिलीज होने वाली बंटवारा 1947 और आवारापन 2 के बीच मुकाबला तेज हो गया है। एडवांस बुकिंग के बाद BookMyShow पर भी इमरान हाशमी की आवारापन 2 आगे है।

सोनाली झा

Batwara 1947 Vs Awarapan 2: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर इस बार दो बड़ी फिल्मों के बीच टक्कर देखने को मिलने वाली है। सनी देओल, प्रीति जिंटा, अली फजल और शबाना आजमी स्टारर फिल्म ‘बंटवारा 1947’ और इमरान हाशमी, दिशा पाटनी और शबाना आजमी की ‘आवारापन 2’ 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं। रिलीज से पहले दोनों फिल्मों को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है।

शुरुआत में माना जा रहा था कि सनी देओल की स्टार पावर और फिल्म की देशभक्ति से जुड़ी कहानी के चलते ‘बंटवारा 1947’ बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ को कड़ी टक्कर दे सकती है। हालांकि, एडवांस बुकिंग के आंकड़ों में ‘आवारापन 2’ आगे निकलती नजर आई। अब एक और मामले में इमरान हाशमी की फिल्म ने सनी देओल की फिल्म को पीछे छोड़ दिया है।

BookMyShow पर भी आवारापन 2 का जलवा

टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म BookMyShow पर दर्शक फिल्मों को लाइक करके उनमें अपनी दिलचस्पी जाहिर कर सकते हैं। इसी आंकड़े में भी दोनों फिल्मों के बीच बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। गुरुवार शाम तक ‘आवारापन 2’ को 3 लाख 33 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके थे। वहीं ‘बंटवारा 1947’ को करीब 1 लाख 40 हजार लाइक्स ही मिले। यानी इस मामले में भी इमरान हाशमी की फिल्म काफी आगे नजर आ रही है।

आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी है बंटवारा 1947

‘बंटवारा 1947’ का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है। फिल्म का निर्माण आमिर खान प्रोडक्शन्स के बैनर तले हुआ है। आमिर खान खुद भी फिल्म के प्रमोशन में काफी सक्रिय नजर आ रहे हैं। फिल्म की कहानी भारत के विभाजन और आजादी के दौर की पृष्ठभूमि से जुड़ी बताई जा रही है। दूसरी तरफ ‘आवारापन 2’ का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है।

आवारापन 2 के स्टार कास्ट

बंटवारा 1947 में इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी और शबाना आजमी अहम भूमिकाओं में हैं। हालांकि, एडवांस बुकिंग और ऑनलाइन इंटरेस्ट के आंकड़े फिल्म की अंतिम सफलता तय नहीं करते। असली तस्वीर 14 अगस्त को रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से साफ होगी। खासकर ‘बंटवारा 1947’ से छोटे शहरों और सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

Asian Games में बेटियों का जलवा! किरण-पूवम्मा-प्राची-विथ्या ने रिले में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

बाघ और उदयगिरि गुफाओं को मिला UNESCO का साथ, भारत के 5 नए धरोहर स्थल अस्थायी सूची में शामिल

अंग्रेजों से हमने वोट का अधिकार छीना था, आज BJP लोकतंत्र को खोखला कर दिया; CWC की बैठक में खरगे ने रखी 5 मांगे

अरुणाचल में भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी हमला, असम राइफल्स का 1 जवान शहीद, 4 अन्य घायल

युद्ध अभ्यास 2026 की सफलता के बाद नई दिल्ली में बड़ी बैठक! भारतीय सेना प्रमुख और अमेरिकी जनरल के बीच अहम चर्चा