सनी देओल और इमरान हाशमी आमने-सामने, बंटवारा 1947 और आवारापन 2 में किसकी होगी बंपर ओपनिंग, सामने आया अनुमान

Batwara 1947 Vs Awarapan 2 Opening Day Collection: 14 अगस्त को सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ और इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ सिनेमाघरों में आमने-सामने होंगी। अब देखना होगा कि पहले दिन कौन बाजी मारता है।
Sunny Deol Batwara 1947 vs Emraan Hashmi Awarapan 2
इमरान हाशमी और सनी देओल(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

Batwara 1947 Vs Awarapan 2 Prediction Collection: स्वतंत्रता दिवस का वीकेंड बॉलीवुड फिल्मों के लिए हमेशा से खास रहा है। इस दौरान देशभक्ति से जुड़ी फिल्मों के साथ-साथ बड़े सितारों की फिल्मों को भी दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिलने की उम्मीद रहती है। इस साल भी 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दो बहुप्रतीक्षित फिल्में आमने-सामने आने वाली हैं।

एक तरफ सनी देओल की देशभक्ति और विभाजन की कहानी पर आधारित ‘बंटवारा 1947’ है, तो दूसरी ओर इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ रिलीज होगी। दोनों फिल्मों को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह है। राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी ‘बंटवारा 1947’ में सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल और करण देओल अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी भारत-पाकिस्तान विभाजन पर आधारित है।

कितनी हो सकती है बंटवारा 1947 की ओपनिंग

सनी देओल की पिछली देशभक्ति फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता मिली थी। ऐसे में माना जा रहा है कि उनकी लोकप्रियता और फिल्म के देशभक्ति वाले कंटेंट का फायदा ‘बंटवारा 1947’ को मिल सकता है। कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म पहले दिन करीब 10 से 13 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है। पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ मिलने पर आंकड़ा और बढ़ सकता है।

आवारापन 2 कितनी कमाई कर सकती है

इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ साल 2007 में रिलीज हुई ‘आवारापन’ का सीक्वल है। फिल्म को लेकर लंबे समय से फैंस के बीच उत्सुकता बनी हुई है। हालांकि, ट्रेलर को दर्शकों की तरफ से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है, लेकिन पहली फिल्म की यादें और इमरान हाशमी की लोकप्रियता सीक्वल के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। ‘आवारापन 2’ ओपनिंग डे पर 10 से 15 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है।

Sunny Deol Batwara 1947 vs Emraan Hashmi Awarapan 2
बॉलीवुड स्टार होने का नहीं मिला फायदा, अमिताभ बच्चन के पड़ोस में घर खरीदने से पहले देना पड़ा इंटरव्यू

पहले दिन कौन मारेगा बाजी

अनुमानों के मुताबिक, दोनों फिल्मों के बीच मुकाबला काफी करीबी रहने वाला है। ‘बंटवारा 1947’ को देशभक्ति के जॉनर और सनी देओल की पिछली सफलता का फायदा मिल सकता है। वहीं ‘आवारापन 2’ को सीक्वल फैक्टर और इमरान हाशमी की फैन फॉलोइंग से मजबूती मिल सकती है। अब बॉक्स ऑफिस की असली तस्वीर 14 अगस्त को फिल्में रिलीज होने के बाद ही साफ होगी कि इस क्लैश में सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ बाजी मारती है या इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’।

Navbharat Live
navbharatlive.com