खेसारी लाल यादव और अभिषेक मल्हान (फोटो-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Battleground 2 में खेसारी लाल यादव की एंट्री से बढ़ा रोमांच, प्रोमो में दिखी अभिषेक मल्हान संग जबरदस्त नोकझोंक

Battleground 2 Reality Show: ‘बैटलग्राउंड 2’ के नए प्रोमो में खेसारी लाल यादव की एंट्री के साथ जबरदस्त नोकझोंक देखने को मिली। अभिषेक मल्हान के साथ उनकी तीखी बहस ने शो को और दिलचस्प बना दिया है।

सोनाली झा

Khesari Lal Yadav Entry Battleground 2: रियलिटी शो बैटलग्राउंड 2 का नया सीजन दर्शकों के लिए और भी ज्यादा रोमांच लेकर आने वाला है। हाल ही में रिलीज हुए प्रोमो में इस बार की चार टीमों के मालिकों का खुलासा कर दिया गया है। हरियाणा बुल्स की कमान खेसारी लाल यादव संभालते नजर आएंगे, जबकि दिल्ली डोमिनेटर्स को अभिषेक मल्हान लीड करेंगे। वहीं यूपी दबंग के मेंटोर राहुल चौधरी होंगे और मुंबई स्ट्राइकर्स की मालकिन प्रियंका चाहर चौधरी बनी हैं।

इस सीजन में शिखर धवन एक बार फिर सभी टीमों की देखरेख करते नजर आएंगे। शो में कुल 16 कंटेस्टेंट्स हिस्सा लेंगे, जो अलग-अलग टास्क में अपनी ताकत और फिटनेस का प्रदर्शन करेंगे। शो के अंत में एक मेल और एक फीमेल कंटेस्टेंट को ‘अल्टीमेट फिटनेस स्टार’ का खिताब दिया जाएगा, जिससे प्रतियोगिता और भी दिलचस्प हो जाती है।

प्रोमो में दिखी तकरार और तंज

रिलीज हुए प्रोमो में चारों टीमों के मालिकों के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिल रही है। खासतौर पर खेसारी लाल यादव और अभिषेक मल्हान के बीच बातचीत ने दर्शकों का ध्यान खींचा है। खेसारी ने तंज कसते हुए कहा कि यह कोई हल्का-फुल्का शो नहीं, बल्कि एक सीरियस बैटलग्राउंड है। इस पर अभिषेक मल्हान ने भी जवाब देते हुए कहा कि यह कोई ऐसा शो नहीं है जहां सिर्फ एंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी किया जाए।

प्रियंका और राहुल की भी दिखी प्रतिक्रिया

इस बहस में प्रियंका चाहर चौधरी ने भी अपनी बात रखी और कहा कि नए लोग हैं तो थोड़ा संयम रखना चाहिए। वहीं राहुल चौधरी ने मजाकिया अंदाज में प्रियंका पर टिप्पणी करते हुए माहौल को हल्का करने की कोशिश की। इन सबके बीच शिखर धवन का बयान सबसे संतुलित नजर आया, जिसमें उन्होंने कहा कि जो खिलाड़ी जमीन से जुड़ा होगा, वही अंत में जीत हासिल करेगा।

फैंस के लिए एंटरटेनमेंट का पूरा पैकेज

‘बैटलग्राउंड 2’ का यह नया सीजन एक बार फिर फिटनेस, प्रतियोगिता और एंटरटेनमेंट का जबरदस्त मिश्रण लेकर आ रहा है। प्रोमो से साफ है कि इस बार शो में सिर्फ टास्क ही नहीं, बल्कि मेंटर्स के बीच की नोकझोंक भी दर्शकों को खूब एंटरटेन करने वाली है। अब देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम इस बार जीत हासिल करती है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें