बसीर और नेहल का रोमांस बना ‘बिग बॉस 19’ की नई सेंसेशन 
मनोरंजन

बसीर और नेहल का रोमांस बना ‘बिग बॉस 19’ की नई सेंसेशन, घरवालों में मचा हंगामा

Bigg Boss 19 में बसीर अली और नेहल को रोमांटिक टाइम बिताते देखा गया, जिसके बाद घरवालों में हलचल मच गई। जहां कुनिका ने कहा कि अगर दोनों को एक-दूसरे के साथ अच्छा लगता है तो उन्हें खुलकर जीना चाहिए।

सोनाली झा

Bigg Boss 19 New Drama: ‘बिग बॉस 19’ में अब रिश्तों और इमोशन्स का नया ड्रामा देखने को मिल रहा है। जहां एक तरफ तान्या मित्तल और मालती चाहर के बीच जमकर बहस हो रही है, वहीं दूसरी ओर बसीर और नेहल की नजदीकियां घरवालों के बीच चर्चा का बड़ा विषय बन गई हैं। शो के ताज़ा एपिसोड में बसीर और नेहल को एक-दूसरे के साथ रोमांटिक टाइम बिताते देखा गया।

बसीर और नेहल के बीच का प्यार और केमिस्ट्री देखकर कई घरवाले मुस्कुराते नजर आए, लेकिन कुछ लोगों को यह रिश्ता पूरी तरह से फेक लग रहा है। कुनिका का कहना है कि अगर दोनों को एक-दूसरे के साथ अच्छा लग रहा है तो उन्हें बाकी चीज़ों के बारे में सोचना छोड़कर अपना टाइम एंजॉय करना चाहिए। लेकिन हर कोई इस सोच से सहमत नहीं दिखा। अभिषेक, गौरव और फरहाना ने बसीर-नेहल की लव स्टोरी को सिर्फ एक गेम स्ट्रैटेजी बताया। गौरव ने कहा कि कम से कम एक हफ्ता तो अपनी एक्टिंग जारी रखते ताकि घर का माहौल बदल जाता।

बसीर और नेहल का परफॉर्म

वहीं फरहाना का कहना था कि गेम में टिके रहने के लिए उन्हें फेक लव एंगल की जरूरत नहीं है। नेहल अपने दम पर काफी स्ट्रॉन्ग हैं। अभिषेक ने भी इस रिश्ते पर सवाल उठाते हुए कहा कि दोनों बस परफॉर्म कर रहे हैं, और असल में उनके बीच कुछ भी नहीं है। हालांकि, बसीर और नेहल की जोड़ी ने शो में रोमांस का नया ट्विस्ट जरूर जोड़ दिया है, जिससे दर्शक भी एंटरटेन हो रहे हैं। दूसरी तरफ, घर में जल्द ही चम्मचों की लड़ाई देखने को मिलने वाली है। गौरव पर आरोप है कि उन्होंने अपने हिस्से के चम्मच साफ नहीं किए।

गौरव की जिम्मेदारी पर सवाल उठा

कुनिका और नीलम ने गौरव की जिम्मेदारी पर सवाल उठाते हुए कहा कि 10 चम्मच धोने थे, क्यों नहीं धोए? इस बात पर गौरव भड़क गए और साफ कहा कि किसी भी हालत में चम्मच नहीं धोने वाले। यह झगड़ा अब पूरे घर में फैल गया है और गौरव का नया रूप देखने को मिलेगा। अब तक जिन्हें सेफ गेम खेलने वाला कहा जाता था, वही गौरव अब अपने गुस्से और ठोस रुख से सबको चौंका रहे हैं। ‘बिग बॉस 19’ में प्यार, झगड़ा और ड्रामा का यह संगम दर्शकों के लिए हर एपिसोड को और दिलचस्प बना रहा है।

MLC Election Results Live: कर्नाटक में जीती BJP, महाराष्ट्र में महायुति और MVA के बीच मुकाबला, काउंटिंग जारी

MLC Election Results LIVE: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

Cyclone Arnab: आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल, 150 किमी/घंटे तक हवाएं; कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी

चक्रवात अर्नब की रफ्तार बढ़ने से तटीय इलाकों में दहशत, 150 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, रेड अलर्ट

इस्लाम को दुनिया की कोई ताकत नहीं मिटा सकती, मस्जिदों पर मौलाना अरशद मदनी का बड़ा बयान