बैडएस रवि कुमार का डे वन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 
मनोरंजन

Badass Ravi Kumar Box Office Collection: बैडएस रवि कुमार को कैसी मिली शुरुआत कितनी हुई पहले दिन कमाई

हिमेश रेशमिया फिल्म बैडएस रवि कुमार की वजह से सुर्खियों में हैं। आइए जानते हैं फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कैसा प्रदर्शन किया और इसका डे वन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना रहा है।

अनिल सिंह

Badass Ravi Kumar: हिमेश रेशमिया की फिल्म बैडएस रवि कुमार 7 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म का पहला दिन बॉक्स ऑफिस पर बेहद कामयाब साबित हुआ है। ऐसा कहा जा रहा है। फिल्म की कहानी को क्रिटिक्स की आलोचना झेलनी पड़ी। लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही है। यह फिल्म 20 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई है और यह जल्दी अपने बजट को वसूल कर लेगी।

हिमेश रेशमिया की फिल्म बैडएस रवि कुमार को ठीक-ठाक ओपनिंग मिली है, ऐसी रिपोर्ट सामने आ रही है। इसके पहले दिन के कलेक्शन की बात अगर करें तो यह फिल्म पहले दिन करीब 2 करोड़ रुपए कमाने में कामयाब साबित हुई है। फिल्म का बजट काफी कम है। यह फिल्म 20 करोड़ में बनकर तैयार हुई है। उस लिहाज से फिल्म ने अपने लागत की 10% कमाई कर ली है। जो फिल्म के लिए अच्छी शुरुआत कहा जा रहा है।

बैडएस रवि कुमार के जबरदस्त डायलॉग 

बैडएस रवि कुमार के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के प्रेडिक्शन की अगर बात करें तो पहले वीकेंड यह फिल्म 8 करोड़ तक की कमाई कर सकती है, ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है और दूसरे वीकेंड तक यह अपना लागत वसूल सकती है। पहले दिन 2 करोड़ की ओपनिंग अच्छी ओपनिंग मानी जा रही है। शनिवार और रविवार को इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है। 14 तारीख को फिल्म छावा रिलीज होने वाली है। उससे पहले इस फिल्म के साथ सिर्फ जुनैद खान की लवयापा है, जो चुनौती पेश कर सकती है, लेकिन कहा यह जा रहा है कि दोनों अलग जॉनर की फिल्म है, इसलिए लवयापा का बैडएस रवि कुमार की कमाई पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट