सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम उपध्याय के शादी की पहली तस्वीर, बारात में नाची प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम उपाध्याय की शादी हो गई है। दोनों के शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। भाई बारात में प्रियंका चोपड़ा ने जमकर डांस किया।
Priyanka Chopra Brother Siddharth Chopra Wedding
Published on
Updated on

Siddharth Chopra Wedding: प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम उपाध्याय शादी के बंधन में बंध गए हैं। 7 फरवरी को दोनों ने सात फेरे लिए। इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा अपने पूरे परिवार के साथ वहां मौजूद थी। इतना ही नहीं प्रियंका चोपड़ा के साथ जोनस परिवार भी इस शादी में शामिल हुआ। शादी से पहले हल्दी, मेहंदी और संगीत की तस्वीर वायरल हुई थी। प्रियंका के चाहने वालों ने उनके भाई के शादी की रस्मो की तस्वीरों को काफी पसंद किया।

तस्वीर में आप देख सकते हैं कि सिद्धार्थ चोपड़ा ऑफ वाइट शेरवानी पहने हुए नजर आ रहे हैं। उनके सिर पर पगड़ी है। वहीं नीलम उपाध्याय शादी के जोड़े में नजर आ रही हैं। उन्होंने मैरून कलर का हैवी लहंगा पहना हुआ है। दोनों एक दूसरे के गले में वरमाला पहना रहे हैं। वीडियो और तस्वीर दोनों सोशल मीडिया पर जारी हुई हैं।

सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ चोपड़ा को लोग शादी की बधाई दे रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा और पूरा परिवार इस शादी में शामिल हुआ। मन्नारा चोपड़ा, प्रियंका चोपड़ा ने शादी की रस्मों में धूम मचाई। दोनों बहने डांस करते हुए और शादी की रस्मों को इंजॉय करते हुए नजर आई। परिणीति चोपड़ा ने भी आखिरी वक्त में शादी को ज्वाइन किया। तस्वीर और वीडियो में दूल्हा-दुल्हन बेहद खुश नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस नव विवाहित जोड़े को बधाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा राजामौली की फिल्म से ब्रेक लेकर भाई की शादी में पहुंची हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com