हुमा कुरैशी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Baby Do Die Do Collection Day 2: 'अल्फा' के सामने 'बेबी डू डाई डू' की चुनौती, बॉक्स ऑफिस पर किसका चलेगा जादू?

Baby Do Die Do Box Office Collection Day 2: हुमा कुरैशी और साकिब सलीम की फिल्म 'बेबी डू डाई डू' ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत के बाद दूसरे दिन मजबूत बढ़त हासिल कर दर्शकों को चौंका दिया है।

यति सिंह

Huma Qureshi Movie Baby Do Die Do Collection: फिल्म 'बेबी डू डाई डू' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है और इसके शुरुआती बॉक्स ऑफिस आंकड़े सामने आ चुके हैं। हाल ही में रिलीज हुई इस फिल्म के सामने चुनौतियां कम नहीं थीं, लेकिन 2 दिनों के कारोबार ने यह साबित कर दिया है कि इसे हल्के में नहीं लिया जा सकता। एक तरफ जहां बड़े बजट की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पकड़ जमाने के लिए कोशिश कर रही हैं, वहीं इस छोटे बजट की कहानी ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचना शुरू कर दिया है।

फिल्म 'बेबी डू डाई डू' के मेकर्स ने मुख्य रिलीज से ठीक एक दिन पहले यानी 2 जुलाई को कुछ चुनिंदा जगहों पर पेड प्रिव्यू रखने का फैसला किया था। इस रास्ते पर पहले भी कई बड़ी फिल्में चल चुकी हैं। फिल्म ने अपने इस पेड प्रिव्यू से करीब 11 लाख रुपये की कमाई की थी। हालांकि यह आंकड़ा देखने में काफी छोटा लग सकता है, लेकिन इसने फिल्म के लिए एक सकारात्मक माहौल बनाने में मदद की।

रिलीजिंग डे पर बिखेरा जलवा और बदली बाजी

इसके बाद 3 जुलाई को फिल्म को आधिकारिक तौर पर बॉक्स ऑफिस पर उतारा गया। अपने पहले दिन इस फिल्म ने भारत के बॉक्स ऑफिस पर 53 लाख रुपये का कलेक्शन दर्ज किया।

पेड प्रिव्यू के मुकाबले ओपनिंग डे की कमाई में लगभग 381% से ज्यादा की भारी बढ़त देखी गई। हुमा कुरैशी की एक्टिंग से सजी इस फिल्म को लेकर सिनेमाघरों में दर्शकों की सुगबुगाहट तेज हो गई, जिससे पहले दिन का प्रदर्शन उम्मीद से बेहतर रहा।

शनिवार की कमाई ने उड़ाए बड़ी फिल्मों के होश

असली उलटफेर बीते शनिवार को देखने को मिला जब फिल्म के कलेक्शन में एक बार फिर बड़ा उछाल आया। रिलीजिंग के दूसरे दिन यानी 4 जुलाई को फिल्म ने करीब 70 लाख रुपये का कारोबार किया। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार की कमाई में 32 % से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई है।

इसके साथ ही फिल्म का कुल लाइफटाइम कलेक्शन अब 1.34 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। बिना किसी बड़े तामझाम के रिलीज के बावजूद 2 दिनों में 1.25 करोड़ रूपये से ज्यादा का आंकड़ा पार करना इस फिल्म के लिए एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

सिनेमाघरों की जंग में आगे क्या होगा

फिल्म 'बेबी डू डाई डू' के कलाकारों और निर्माताओं के लिए यह सफर आसान नहीं रहा है। साकिब सलीम ने भी हाल ही में इस फिल्म को स्वतंत्र रूप से रिलीज करने की चुनौतियों पर खुलकर बात की थी और इसे एक विनम्र अनुभव बताया था।

वहीं, यश जैसे बड़े कलाकारों ने हुमा कुरैशी के काम की सराहना की है। हालांकि विदेशी बाजारों से अभी कोई खास आंकड़े सामने नहीं आए हैं, लेकिन घरेलू बाजार में मिल रही इस बढ़त ने फिल्म की उम्मीदें जिंदा रखी हैं।

Weather Today: जम्मू-मिजोरम से तमिलनाडु तक भारी बारिश, दिल्ली-UP में तेज हवाएं; इन राज्यों में रहेगा सूखा

पीएम मोदी के जनसेवा के 25 साल, देशभर में सेवा ज्योति के तहत कार्यक्रम; कार्यकर्ता को करेंगे संबोधित

Guru Gobind Singh Shaheedi Diwas: सिखों के 10वें गुरु गोविंद सिंह का शहीदी दिवस आज, पढ़ें उनकी गौरवगाथा

नेपाल जैसी स्थिति पैदा करने की साजिश... CJP प्रदर्शन पर बोलीं इन्फ्लुएंसर रिया खानोलकर

दिल्ली-NCR में फिर कांपी धरती! भूकंप के झटके महसूस होते ही लोगों में मचा हड़कंप