Baaghi 4 Teaser: टाइगर श्रॉफ की फिल्म को एनिमल की सस्ती नकल बता रहे लोग 
मनोरंजन

एनिमल की सस्ती नकल या नए सुपरस्टार का जन्म, बागी 4 के टीजर पर क्या बोले दर्शक

Baaghi 4: टाइगर श्रॉफ की बागी 4 का टीजर जारी हुआ है, जिसको लेकर दर्शकों ने इसे एनिमल की सस्ती कॉपी और नए सुपर स्टार के जन्म की बात कही है। टीजर को मिला-जुला रिएक्शन मिला है।

अनिल सिंह

StartFragment

Baaghi 4 Teaser Review: टाइगर श्रॉफ की बागी 4 अगले महीने 5 सितंबर 2025 को रिलीज होने वाली है, लेकिन उससे पहले आज फिल्म का टीजर जारी किया गया।  टीजर में टाइगर श्रॉफ बेहद खतरनाक एक्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। संजय दत्त की झलक भी टीजर में दिखाई गई है। दोनों के बीच खूंखार युद्ध दिखाया गया है। बागी 4 के टीजर में खून पानी की तरह बहता हुआ नजर आ रहा है। फिल्म का टीजर देखकर कुछ लोगों ने इसकी जमकर तारीफ की है, तो वहीं कुछ लोग आलोचना करते हुए और इसे एनिमल फिल्म की सस्ती नकल बताते हुए नजर आए हैं 

सोशल मीडिया पर फिल्म के टीजर को देखने के बाद मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। कुछ यूजर्स ने फिल्म की तारीफ की है। बागी 4 का बेसब्री से इंतजार कर रहे दर्शकों ने फिल्म की जमकर तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा है टाइगर श्रॉफ बिल्कुल नए अंदाज में नजर आ रहे हैं, एक नए सुपरस्टार का जन्म हुआ है। दूसरे यूजर ने लिखा वह फिल्म देखने के लिए बेताब हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा टाइगर श्रॉफ का एक्शन में कोई मुकाबला नहीं है। 

टीजर में कैसा है टाइगर का अंदाज 

बागी 4 का टीजर साजिद नाडियाडवाला के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है। 1 मिनट 49 सेकंड के टीजर की शुरुआत ही खून खराबे से होती है, जहां टाइगर श्रॉफ बताते हैं जरूरत और जरूरी में फर्क होता है और आखिर में वह एक डायलॉग बोलते हैं हर आशिक में एक विलेन होता है। 

बागी 4 का टीजर

टाइगर की बागी को रणबीर के एनिमल की कॉपी बता रहे यूजर्स 

टीजर में दिखाए गए खून खराबे को देखकर सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स हैरान है। बागी 4 के टीजर को देखने के बाद वह इसे रणबीर कपूर की एनिमल फिल्म की सस्ती कॉपी बता रहे हैं। कुछ यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा है रणबीर कपूर एक हैं और संदीप रेड्डी वांगा भी एक ही हैं कोई दूसरा वैसा नहीं बन सकता। फिल्म के टीजर में दिखाए गए कुछ दृश्य यकीनन एनिमल फिल्म की तरह दिखाई पड़ रहे हैं और शायद यही कारण है कि इसे एनिमल फिल्म की सस्ती नकल बताया जा रहा है। 

EndFragment

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

हिंदुओं पर जरदारी के बयान पर जावेद अख्तर का करारा प्रहार, मिस्टर 10% वाले तंज से सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Monsoon Alert: बंगाल-ओडिशा में आफत की बारिश, यूपी-जम्मू समेत 9 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट, बाढ़ का मंडराया खतरा

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई