Photo - Instagram  
मनोरंजन

बी प्राक के नवजात बेबी का जन्म के दौरान हुई मौत, सिंगर ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

साल 2020 में ये कपल अपने पहले बच्चे का स्वागत किए थे।

संदीप पांडे

मुंबई : फेमस (Famous) सिंगर (Singer) और संगीत निर्देशक (Music Director) बी प्राक (B Praak) अपने दूसरे बच्चे के पिता बने थे, लेकिन जन्म के दौरान ही नवजात बेबी ने दम तोड़ दिया। बी प्राक की पत्नी मीरा बच्चन बेटी को जन्म दी थी, लेकिन जन्म के कुछ वक्त बाद ही बेबी का निधन हो गया। इस घटना से बी प्राक के घर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सिंगर ने इस बुरी खबर की जानकारी अपने सोशल मीडिया के जरिए अपने चाहने वालों को दी है। बी प्राक ने अपने इंस्टाग्राम पर इमोशनल नोट लिखकर अपने दुखों को जताया है।

उन्होंने लिखा, 'काफी दुख के साथ यह बताना पड़ रहा है कि हमारे न्यू बॉर्न बेबी का जन्म के समय ही मौत हो गया। बतौर माता-पिता ये काफी दर्द भरा पल है। हम सभी डॉक्टरों और स्टाफ का धन्यवाद करता हूं जिन्होंने अंतहीन प्रयास किया और सपोर्ट किया। हम सभी इस दर्द से स्तब्ध हैं और हम आप सभी से अनुरोध करते हैं कि कृपया इस समय हमें हमारी गोपनीयता प्रदान करें! आपका बी प्राक और मीरा' उनके इस खबर को सुनकर उनके चाहने वाले भी दुखी है। प्रशंसक दुख जाहिर करते हुए उन्हें सांतवना दे रहे है।

बी प्राक 7 फरवरी 1986 को चंडीगढ़ में मीरा बच्चन के साथ शादी किए थे। साल 2020 में ये कपल अपने पहले बच्चे का स्वागत किए थे। मीरा बच्चन अपने पहले बेटे को जन्म दी थी। बी प्राक का हाल ही में एक न्यू सॉन्ग 'इश्क नहीं करते' रिलीज हुआ है। इस गाने को बी प्राक ने अपनी आवाज दी है। ये एक सैड सॉन्ग है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें