थामा मूवी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

दिवाली पर धमाल मचाएगी आयुष्मान-रश्मिका की हॉरर-कॉमेडी ‘थामा’, मिल गया फिल्म को यूए सर्टिफिकेट

Ayushmann Khurrana Movies: आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘थामा’ इस दिवाली धमाल मचाने के लिए तैयार है। वहीं अब फिल्म को यूए सर्टिफिकेट भी मिल गया है।

स्नेहा मौर्या

Thamma Movie CBFC Certificate: बॉलीवुड में इस दिवाली हंसी और डर का डबल डोज मिलने वाला है। अभिनेता आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की अपकमिंग हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘थामा’ को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) से यूए सर्टिफिकेट मिल गया है। यानी अब ये फिल्म परिवार के साथ थिएटर में देखी जा सकेगी।

दरअसल, फिल्म का निर्देशन आदित्य सरपोतदार ने किया है और इसे एशियन सुरेश एंटरटेनमेंट डिस्ट्रीब्यूट कर रही है। कंपनी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा कि "यूए सर्टिफिकेट के साथ ‘थामा’ दिवाली पर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने आ रही है। 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में जरूर देखिए!"

फिल्म के ये दमदार सितारे लाएंगे तबाही

‘थामा’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। दर्शक इस यूनिक हॉरर-कॉमेडी के कॉन्सेप्ट और स्टारकास्ट को लेकर खासे उत्साहित हैं। फिल्म में रश्मिका मंदाना का किरदार ‘ताड़का’ एक शक्तिशाली और रहस्यमयी महिला का है, जो दुनिया को नवाजुद्दीन सिद्दीकी द्वारा निभाए गए किरदार ‘यक्षासन’ से बचाने की कोशिश करती है। वहीं, आयुष्मान खुराना ‘आलोक’ के रूप में उनका साथ देते नजर आएंगे। फिल्म में परेश रावल, राम बजाज गोयल और सत्यराज जैसे अनुभवी कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

रश्मिका मंदाना ने फिल्म का शेयर किया अनुभव

फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में रश्मिका मंदाना शामिल नहीं हो सकीं, क्योंकि वे उस समय ‘कॉकटेल 2’ की शूटिंग के लिए सिसिली में थीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा — "मुझे अफसोस है कि मैं ट्रेलर लॉन्च पर नहीं आ पाई, लेकिन मुझे उम्मीद है कि आपको ‘थामा’ का ट्रेलर और नई मैडॉक हॉरर कॉमेडी पसंद आई होगी। ताड़का का किरदार बेहद खास और सशक्त है, जिसे निभाना मेरे लिए यादगार अनुभव रहा।"

दिवाली पर थिएटर्स में मचने के लिए तैयार है थामा

आपको बता दें, ‘थामा’ एक अनोखी कहानी है जिसमें हॉरर और ह्यूमर का परफेक्ट मिश्रण देखने को मिलेगा। आयुष्मान खुराना की कॉमिक टाइमिंग और रश्मिका मंदाना की एनर्जी इस फिल्म को दिवाली रिलीज का सबसे एंटरटेनिंग पैकेज बना रही है। वहीं यह फिल्म ‘थामा’ 21 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और दर्शकों को डर के साथ हंसी की डोज भी देने का वादा करती है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

MLC Election Results Live: वाराणसी में गरमाया माहौल, आगरा में सपा ने दर्ज की जीत, काउंटिंग जारी

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही

लाल बिहारी यादव कौन हैं? जिन्होंने PM मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में BJP को हराया

MLC Election Results LIVE: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

Cyclone Arnab: आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल, 150 किमी/घंटे तक हवाएं; कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी