आयुष्मान खुराना (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

कार्तिक नहीं, आयुष्मान खुराना तीन-तीन हसीनाओं संग लड़ाएंगे इश्क, ‘पति पत्नी और वो 2’ की रिलीज डेट आई सामने

Ayushmann Khurrana New Movie: ‘पति पत्नी और वो’ के 7 साल बाद आ रहे सीक्वल में आयुष्मान खुराना लीड रोल निभाएंगे। साथ ही फिल्म के रिलीज डेट से भी पर्दा उठ गया है, तो चलिए जानते हैं कब दस्तक देगी।

स्नेहा मौर्या

Pati Patni Aur Woh Do Release Date: साल 2019 में रिलीज हुई कॉमेडी फिल्म पति पत्नी और वो को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। कार्तिक आर्यन की इस फिल्म में घरवाली और बाहरवाली के बीच फंसा किरदार दर्शकों के लिए भरपूर एंटरटेनमेंट लेकर आया था। अब करीब 7 साल बाद इस फिल्म का सीक्वल पति पत्नी और वो 2 बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है, लेकिन इस बार कहानी और हीरो—दोनों बदले हुए नजर आएंगे।

सीक्वल में कार्तिक आर्यन की जगह आयुष्मान खुराना लीड रोल में नजर आएंगे। खास बात यह है कि इस बार मामला डबल नहीं, बल्कि ट्रिपल होने वाला है। पति पत्नी और वो 2 में आयुष्मान खुराना तीन-तीन हसीनाओं के बीच फंसे दिखाई देंगे, जिससे कहानी में जबरदस्त कॉमेडी और कन्फ्यूजन देखने को मिलेगा।

फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज कर रहे हैं, जो इससे पहले भी रोमांटिक-कॉमेडी जॉनर में अपनी पकड़ साबित कर चुके हैं। आयुष्मान इस बार प्रजापति पांडे के किरदार में नजर आएंगे, जो पहले से ज्यादा उलझा हुआ और मजेदार बताया जा रहा है।

कब रिलीज होगी ‘पति पत्नी और वो 2’?

टी-सीरीज के बैनर तले बन रही इस फिल्म की रिलीज डेट का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। अब ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, पति पत्नी और वो 2 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मई का महीना बॉक्स ऑफिस के लिहाज से अहम माना जाता है और मेकर्स को इस फिल्म से अच्छी ओपनिंग की उम्मीद है।

फिल्म की स्टार कास्ट

पति पत्नी और वो 2 में आयुष्मान खुराना के साथ वामिका गब्बी, रकुल प्रीत सिंह और सारा अली खान अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। तीनों अभिनेत्रियों के किरदार कहानी में अलग-अलग ट्विस्ट लाने वाले हैं। हालांकि अभी तक मेकर्स ने फिल्म का फर्स्ट लुक या पोस्टर रिलीज नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही इसकी पहली झलक सामने आएगी।

गौरतलब है कि पहली फिल्म में भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे लीड रोल में थीं। नई स्टार कास्ट के साथ सीक्वल की कहानी भी पूरी तरह फ्रेश बताई जा रही है।

आयुष्मान खुराना का वर्क फ्रंट

आयुष्मान खुराना को आखिरी बार हॉरर थ्रिलर थामा में देखा गया था, जिसमें उन्होंने पहली बार रश्मिका मंदाना के साथ स्क्रीन शेयर की थी। पति पत्नी और वो 2 के अलावा उनके पास सूरज बड़जात्या की एक अपकमिंग फिल्म भी है, जिसकी आधिकारिक अनाउंसमेंट का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान