रवि दुबे का पैर छूकर ट्रोल हुई आयशा खान 
मनोरंजन

मुस्लिम होकर भी पैर छू रही है बेवकूफ, आयशा खान की हरकत से नाराज हुए धर्म के ठेकेदार

रवि दुबे का पैर छूने के कारण आयशा खान सोशल मीडिया पर धर्म के ठेकेदारों के निशाने पर आ गई हैं। फैंस उनके संस्कार की तारीफ कर रहे हैं तो धर्म के ठेकेदारों ने सवाल पूछा कि मुस्लिम होकर किसी का पर कैसे छू सकती है।

अनिल सिंह

मुंबई: रवि दुबे और सरगुन मेहता ड्रीमियाटा ड्रामा की सक्सेस पार्टी में नजर आए यह सक्सेस पार्टी टीवी सीरियल दिल को रफू कर ले के लिए रखी गई थी। इस पार्टी में उनके साथ बिग बॉस 17 की कंटेस्टेंट रही आयशा खान भी नजर आ रही हैं। आयशा खान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह रवि दुबे का पैर छूते हुए नजर आ रही हैं। आयशा खान की हरकत की उनके फैंस ने तारीफ की है और उन्हें एक संस्कारी लड़की बताया है। तो वहीं दूसरी तरफ धर्म के ठेकेदार उनकी हरकत से नाराज हो गए हैं और यह पूछ रहे हैं कि मुस्लिम होकर वह किसी का पैर कैसे छू सकती हैं।

इंस्टा बॉलीवुड नाम के एक इंस्टाग्राम हैंडल पर आयशा का पैर छूने वाला ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आयशा खान, सरगुन मेहता, रवि दुबे नजर आ रहे हैं। यह वीडियो ड्रीमियाटा ड्रामा की सक्सेस पार्टी का वीडियो है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि रवि दुबे, सरगुन मेहता के साथ जैसे ही बाहर निकलते हैं, वैसे ही वहां पहले से मौजूद आयशा खान उनका पैर छूकर आशीर्वाद लेती हैं। फिर उसके बाद सभी फोटो के लिए पोज देते हैं। आयशा खान के इस वीडियो पर उनके फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं और आयशा खान को वह संस्कारी लड़की बता रहे हैं।

सोशल मीडिया पर आयशा खान का यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ। इस वीडियो के वायरल होते ही धर्म के ठेकेदारों ने भी अपनी राय देना शुरू कर दिया है। कमेंट सेक्शन में आप देख सकते हैं, कई यूजर ने आयशा खान की हरकत पर उनकी आलोचना की है। zaddi1973 नाम के एक यूजर लिखा है कि मुस्लिम होकर पैर छू रही है बेवकूफ, वहीं अन्य यूज़र ने लिखा है कि रवि दुबे इतने बुजुर्ग नहीं हुए हैं कि उनका पैर छुआ जाए। एक और यूजर ने लिखा है कि मुस्लिम सिर्फ अल्लाह के सामने झुकते हैं यह पागल है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि आयशा के फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं तो वहीं धर्म के ठेकेदारों ने उनकी आलोचना की है।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z