आयशा जुल्का (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Ayesha Jhulka Birthday: 'पहला नशा' से रातोंरात बनीं स्टार, फिर एक विवाद ने बदल दी आयशा जुल्का की पूरी जिंदगी

Ayesha Jhulka Career: अभिनेत्री आयशा जुल्का ने 'जो जीता वही सिकंदर' और 'खिलाड़ी' जैसी फिल्मों से स्टारडम हासिल किया। हालांकि, फिल्म 'दलाल' से जुड़े बॉडी डबल विवाद ने उनके करियर की दिशा बदल दी।

सोनाली झा

Ayesha Jhulka Birthday Special Story: 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री आयशा जुल्का का जन्म 28 जुलाई 1972 को श्रीनगर में हुआ था। आयशा जुल्का आज अपना 54वां जन्मदिन मना रही हैं। आयशा जुल्का के पिता विंग कमांडर इंदर कुमार जुल्का भारतीय वायुसेना में थे। बचपन में परिवार मुंबई आ गया, जहां आयशा का फिल्मों के प्रति लगाव बढ़ता गया।

आयशा जुल्का ने महज 11 साल की उम्र में फिल्म 'कैसे कैसे लोग' से बाल कलाकार के रूप में अभिनय की शुरुआत की। इसके बाद 1990 में तेलुगू फिल्म 'नेती सिद्धार्थ' से बतौर लीड एक्ट्रेस करियर शुरू किया। हिंदी फिल्मों में उन्हें पहला बड़ा मौका सलमान खान के साथ 'कुर्बान' से मिला। साल 1992 में रिलीज हुई 'जो जीता वही सिकंदर' आयशा जुल्का के करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुई।

पहला नशा ने बना दिया सुपरस्टार

आमिर खान के साथ आयशा जुल्का की जोड़ी और फिल्म का सुपरहिट गाना पहला नशा आज भी रोमांटिक गीतों की सूची में शामिल है। इसके बाद उन्होंने खिलाड़ी, बलमा, वक्त हमारा है, रंग, संग्राम, चाची 420 और होते होते प्यार हो गया जैसी कई फिल्मों में अपनी अभिनय क्षमता का परिचय दिया। उनकी लोकप्रियता इतनी बढ़ी कि उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट फीमेल डेब्यू अवॉर्ड के लिए भी नामांकित किया गया।

दलाल विवाद ने बदल दिया सब कुछ

साल 1993 में रिलीज हुई फिल्म 'दलाल' उनके करियर की सबसे चर्चित फिल्मों में रही, लेकिन इसी फिल्म से जुड़ा विवाद भी सामने आया। आयशा जुल्का ने आरोप लगाया था कि फिल्म के एक अंतरंग सीन में उनकी जानकारी और सहमति के बिना बॉडी डबल का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने पहले ही ऐसे सीन करने से इनकार किया था। इस घटना ने फिल्म इंडस्ट्री में कलाकारों की सहमति और अधिकारों को लेकर गंभीर बहस छेड़ दी।

शादी के बाद फिल्मों से बनाई दूरी

आयशा ने साल 2003 में बिजनेसमैन समीर वाशी से शादी की। इसके बाद उन्होंने बिजनेस और सामाजिक कार्यों पर ध्यान देना शुरू किया। आयशा और उनके पति ने जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा और भोजन की जिम्मेदारी उठाने जैसे कई सामाजिक कार्य भी किए। लंबे ब्रेक के बाद आयशा जुल्का ने 2022 में वेब सीरीज 'हश हश' से ओटीटी की दुनिया में वापसी की।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच