एवेंजर्स डूम्सडे का फाइनल ट्रेलर रिलीज (सोर्स- सोशल मीडिया)
मनोरंजन

Avengers Doomsday Final Trailer Release: स्टीव रॉजर्स की वापसी से मचेगा धमाल, डॉ. डूम के निशाने पर मल्टीवर्स

Doomsday Trailer: मार्वल की फिल्म 'एवेंजर्स डूम्सडे' का फाइनल ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें रॉबर्ट डाउनी जूनियर डॉ. डूम के रूप में दिखे हैं और फिल्म 17 दिसंबर को आएगी।

अक्षय साहू

Avengers Doomsday Final Trailer: मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल 'एवेंजर्स डूम्सडे' को लेकर फैंस का इंतजार अब और बढ़ गया है। फिल्म का फाइनल ट्रेलर रिलीज हो चुका है और इसकी झलक ने दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है। अब तक रिलीज हुए टीजर, ट्रेलर और टीवी स्पॉट्स के मुकाबले इस नए ट्रेलर को काफी दमदार माना जा रहा है। इसमें कई बड़े खुलासे किए गए हैं, जो फिल्म की कहानी और आने वाले खतरे की ओर इशारा करते हैं।

नए ट्रेलर में स्टीव रॉजर्स की जिंदगी की झलक

'एवेंजर्स डूम्सडे' के फाइनल ट्रेलर में पूर्व कैप्टन अमेरिका स्टीव रॉजर्स की वापसी दिखाई गई है। स्टीव अपनी लेडी लव पैगी कार्टर के साथ जिंदगी बिताते नजर आते हैं। दोनों अब एक साथ खुशहाल जीवन जी रहे हैं और उनका एक बेटा भी है। हालांकि, स्टीव अपनी असली पहचान और अतीत से जुड़ी कई बातें अपने बेटे से छिपाकर रखता है।

ट्रेलर में स्टीव को यह एहसास भी होता है कि समय में पीछे जाकर पैगी के साथ जीवन बिताने का फैसला शायद सही नहीं था। इसी बीच फैंटास्टिक फोर की टीम उसके पास पहुंचती है। स्टीव उनके साथ अपनी पुरानी जिंदगी, एवेंजर्स के बनने और उन फैसलों के बारे में बात करता है, जिनके परिणामों का उसे उस समय अंदाजा नहीं था। लेकिन अब कहानी में सबसे बड़ा खतरा विक्टर वॉन डूम यानी डॉ. डूम के रूप में सामने आता है। उसका मकसद उन लोगों को खत्म करना है, जो समय के साथ छेड़छाड़ करके ऐसी जिंदगी जी रहे हैं, जो उन्हें नहीं मिलनी चाहिए थी।

डॉ. डूम के खिलाफ एवेंजर्स को मिलेगा एक्स-मेन का साथ

ट्रेलर में नए एवेंजर्स और एक्स-मेन के बीच टकराव की झलक भी देखने को मिलती है। आगे चलकर सभी सुपरहीरो एक साथ आते नजर आते हैं। उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती डॉ. डूम को रोकना है, जो पूरे मल्टीवर्स के लिए बड़ा खतरा बन चुका है।

फिल्म का स्केल काफी बड़ा दिखाई दे रहा है। कहानी में मल्टीवर्स पर मंडराता संकट, सुपरहीरो के बीच टकराव और एक बेहद ताकतवर विलेन दर्शकों को बड़े सिनेमाई अनुभव का एहसास कराने वाले हैं। डॉ. डूम को इस बार थैनोस से भी ज्यादा खतरनाक अंदाज में पेश किया जा रहा है।

रॉबर्ट डाउनी जूनियर की वापसी से बढ़ी एक्साइटमेंट

इस फिल्म में रॉबर्ट डाउनी जूनियर (RDJ) डॉ. डूम के किरदार में नजर आएंगे। आयरन मैन के रूप में MCU को नई पहचान देने वाले रॉबर्ट की वापसी ने फैंस की उत्सुकता कई गुना बढ़ा दी है। करीब सात साल पहले आयरन मैन के किरदार के अंत के बाद उनकी वापसी मार्वल के लिए बड़ा दांव मानी जा रही है। 

फिल्म में थॉर, स्टीव रॉजर्स, सैम विलसन और बकी बार्न्स जैसे किरदार मौजूद हैं, जो पहले भी कई बड़ी लड़ाइयों का हिस्सा रह चुके हैं। हालांकि, डॉ. डूम जैसे खतरनाक दुश्मन के सामने सभी सुपरहीरो के लिए चुनौती आसान नहीं होने वाली है।

भारत में इस दिन रिलीज होगी फिल्म

'एवेंजर्स डूम्सडे' का निर्देशन जो रूसो और एंथनी रूसो कर रहे हैं। फिल्म में मार्वल की अब तक की सबसे बड़ी सुपरहीरो कास्ट देखने को मिलने वाली है। भारत में यह फिल्म 17 दिसंबर को रिलीज होगी। 

क्या राजनीति में आएंगी तृषा कृष्णन? CM विजय के नाम से जुड़ी चर्चा के बीच समर्थकों ने लॉन्च किया नया फोरम

दिल्ली-NCR की हवा को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केवल BS-6 वाहनों की होगी एंट्री; पड़ोसी राज्यों से मांगी रिपोर्ट

Kal Ka Mausam: 24 नवंबर को किन राज्यों में होगी भारी बारिश और कहां सताएगी ठंड? इन राज्यों के लिए IMD का अलर्ट

हिंदू राजा के बेटे ने अपनाया था इस्लाम! लश्कर आतंकी फैसल नदीम ने अपने पूर्वजों को लेकर किया दावा

खुद को बाहुबली समझना बंद करें...बिहार के सेशन जज को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, कहा- नीयत सही पर तरीका गलत