अवतार 3 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Avatar 3 में नया विलेन पर्दे पर मचाएगा धमाल, जानें कब दुनियाभर में होगी रिलीज

Avatar 3: हॉलीवुड फिल्म 'अवतार' का क्रेज दुनियाभर में देखने को मिला था। जिसके बाद मेकर्स ने फिल्म के 2 पार्ट के सक्सेस के बाद तीसरे पार्ट से पर्दा उठा दिया है। जिसका टाइटल अवतार: फायर एंड एश है।

स्नेहा मौर्या

Avatar Fire and Ash Poster Out: हॉलीवुड के मशहूर निर्देशक जेम्स कैमरून की फिल्म 'अवतार' एक बार फिर चर्चा में है। साइंस और कल्पना पर आधारित इस फ्रैंचाइजी ने पहले दो पार्ट से दुनियाभर में शानदार सफलता हासिल की है। अब इसके तीसरे पार्ट को लेकर दर्शकों में जबरदस्त बज बना हुआ है।

दरअसल, साल 2009 में आई पहली 'अवतार' ने सिनेमाघरों में बवाल मचा दिया था, जबकि 2022 में रिलीज हुआ इसका दूसरा भाग 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' भी जबरदस्त हिट रहा, जिसने ग्लोबली 2.32 बिलियन अमेरिकी डॉलर से ज्यादा की कमाई की थी।

‘अवतार: फायर एंड एश’ का पहला पोस्टर रिलीज

अब इस सीरीज का तीसरा पार्ट ‘अवतार: फायर एंड एश’ पूरी तरह तैयार है और 2025 के आखिर में बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रहा है। फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ाते हुए मेकर्स ने फिल्म का पहला आधिकारिक पोस्टर रिलीज कर दिया है, जिसमें पहली बार एक नए विलेन ‘वरांग’ की झलक देखने को मिली है।

जेम्स कैमरून द्वारा निर्देशित इस तीसरे पार्ट के पोस्टर में वरांग का चेहरा अधूरा दिखाया गया है और उसके पीछे आग और चिंगारी नजर आ रही है, जो इस किरदार में दिखाई देंगे। हालांकि, पोस्टर के साथ ही यह भी ऐलान हुआ है कि फिल्म का ट्रेलर इस वीकेंड 'द फैंटास्टिक 4: फर्स्ट स्टेप्स' के साथ सिनेमाघरों में देखने को मिलेगा।

नए विलेन का लुक देख दर्शकों की बढ़ी एक्साइटमेंट

इस हॉलीवुड फिल्म का इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया कि “अवतार: फायर एंड एश में वरांग से मिलिए। इस हफ्ते 'फैंटास्टिक 4' के साथ ट्रेलर देखें और इस आइकोनिक फ्रैंचाइजी के नए अध्याय में झांकिए।”

इस पोस्टर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि “वरांग इस फ्रैंचाइजी का सबसे पावरफुल किरदार लग रहा है।” वहीं दूसरे ने कहा कि “अवतार यूनिवर्स अब और भी डार्क और इंटेंस होता जा रहा है।”

कब रिलीज होगी फिल्म?

फिल्म के रिलीज डेट की बात करें तो ‘अवतार: फायर एंड एश’ 19 दिसंबर 2025 को क्रिसमस के मौके पर वर्ल्डवाइड रिलीज होगी। भारत में इसके पहले भाग ने ही 250 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी, ऐसे में तीसरे पार्ट से भी बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

दीपावली की पूर्व शाम दिल्ली की हवा पिछले 10 सालों में सबसे खराब! आतिशबाजी के बाद हालात और बिगड़ने के आसार

PM Modi Diwali Special: आज PM मोदी जवानों संग मनाएंगे दिवाली, ये रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल

त्योहार के बीच कर्मचारियों ने खुद को जिंदा लाश बनाया, नौकरी की सुरक्षा के लिए डटे हैं कर्मचारी

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट