एक्टर वरूण वडोला (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

सैयारा देख फैंस के रोने के पीछे का आखिर क्या है सच? एक्टर ने बताई असल वजह

Saiyaara Movie truth: अहान पांडे की जब से मूवी रिलीज हुई है, उसने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। फैंस मूवी देख रहे और रो रहे हैं, आखिर क्या है इसके पीछे का असल सच, जानें एक्टर वरूण वडोला से..

गीतांजली शर्मा

Movie Saiyaara: टीवी एक्टर वरूण वडोला आज फिल्म, ओटीटी हर पर्दे पर देखे जा रहे हैं। हाल ही में आई मूवी सैयारा में हीरो के पिता का उन्होंने रोल बखूबी निभाया है। एक ऐसा पिता जो नशे में चूर है। उसे किसी भी चीज का कोई होश नहीं हर वक्त बस शराब को अपना साथी बना रखा है। और अंत में अपने बेटे के सच्चे साथी बनने का रोल उन्होंने जिस संजीदगी से निभाया है वह रुपहले पर्दे पर वाकई उनके अच्छे अभिनय की एक बड़ी झलक है।

मूवी की बात करें तो जब से मूवी रिलीज हुई देखते ही देखते दो से तीन दिनों के अंदर ही कमाई का जो रिकार्ड इस फिल्म ने बनाया उसकी कल्पना मूवी की टीम का एक भी सदस्य नहीं कर रहा था। हर किसी को यही लगा कि फिल्म की जो लागत है उतनी कमाई फिल्म कर जाए यही बहुत है। पर मूवी का ऐसे हिट होना एक्टर के लिए भी एक नया अनुभव रहा।

म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म ने लोगों के दिलों में बनाई खास जगह

देखा जाए तो आज की पीढ़ी ने इस मूवी को बहुत पसंद किया। इस म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म ने लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। कोई मूवी को देख रोता नजर आ रहा, कोई अपने एक्स को याद करता तो कोई ड्रिप लगवाकर मूवी को देखता नजर आया।

वरूण ने पीआर स्ट्रैटजी की कही बात

मूवी के पीछे प्रमोशनल गिमिक की बात कही गई थी, लेकिन बाद में मेकर्स ने इस बात से इंकार कर दिया था। ऐसी किसी भी स्ट्रैटेजी को सिरे से नकार दिया था, लेकिन अब फिल्म में अहान के पिता का किरदार निभाने वाले एक्टर वरूण ने इसके पीछे के असली सच को बता कर सबको शॉक कर दिया है। उन्होंने कहा कि असल में यह मूवी के पीआर टीम का काबिलेतारीफ हिस्सा था। टीम ने ऑनलाइन एक ऐसा बज तैयार किया कि हर किसी के मुंह पर सिर्फ और सिर्फ मूवी सैयारा का नाम था।

दुनियाभर में 507 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई

साथ ही वरूण ने यह भी कहा कि हर फिल्म के प्रमोशन की एक सीमा तय होनी ही चाहिए। लोग रो-रोकर, छाती पीट-पीटकर, ड्रिप लगवाकर जिस तरीके से मूवी देख रहे थे वो थोड़ा ज्यादा हो गया था। हालांकि सिर्फ इंस्टाग्राम के वीडियो को देख कोई भी मूवी हिट नहीं हो सकती। लोग आए उन्होंने मूवी देखी, उन्हें पसंद आई तभी जाकर आज फिल्म ने इतना बड़ा रिकार्ड बना डाला।

तीन दिनों के अंदर मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। अब तक की रिकार्ड के अनुसार दुनियाभर में इस मूवी ने 507 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है। साल 2025 की यह सबसे हिट फिल्म है। भारतीय सिनेमा के इतिहास की अबतक की सबसे ज्यादा कमाई वाली म्यूजिकल रोमांटिक मूवी सैयारा बन चुकी है।

Jantar Mantar Protest LIVE: जंतर मंतर पर बवाल, 500 से अधिक लोग डीटेन; डीसीपी बोले- कुछ लोगों को चोटें आईं

सही कदम न उठाते तो पता नहीं क्या होता... पीएम मोदी ने की जांबाज पायलट कैप्टन स्मित की  प्रशंसा

Gandhian Freedom Struggle: महात्मा गांधी के वो आंदोलन जिन्होंने हिला दी थी ब्रिटिश हुकूमत की नींव

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची याचिका, SIT जांच से फॉरेंसिक ऑडिट तक, 5 अक्टूबर को होगी सुनवाई

आकाश आनंद ने फिर खेला बुआ कार्ड, मायावती से मांगी माफी, कहा- कभी किसी और पार्टी में नहीं जाऊंगा