अथिया शेट्टी ने दी खुशखबरी! नाना बनने वाले हैं सुनील शेट्टी (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम) 
मनोरंजन

अथिया शेट्टी ने दी खुशखबरी! नाना बनने वाले हैं सुनील शेट्टी, 2025 में गूंजेगी किलकारी

KL Rahul-Athiya Shetty Pregnancy Announcement: अथिया शेट्टी ने आज अपने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दी है। अथिया और क्रिकेटर केएल राहुल अगले साल बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। 2023 में कपल ने शादी की थी।

निक्की राय

मुंबई: फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों हर कोई फैमिली प्लानिंग कर रहा है। कई सेलेब्स के घर में बच्चों की किलकारियां गूंज चुकी हैं। हाल ही में दीपिका-रणवीर के घर में एक नन्ही परी ने जन्म लिया है। वहीं, इससे पहले अनुष्का और विराट के घर में एक नन्हें मेहमान ने एंट्री की है। अब इस लिस्ट में कुछ नए नाम शामिल होने वाले हैं। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी के घर भी जल्दी ही बच्चे की किलकारी गूंजने वाले हैं।

अथिया शेट्टी ने सुनाई खुशखबरी

सुनील शेट्टी की बेटी और क्रिकेटर केएल राहुल की पत्नी जल्दी ही खुशखबरी देने वाली हैं। एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने फैंस के साथ इस खबर को शेयर किया है। एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर इंस्टाग्राम के जरिए फैंस के साथ शेयर की है। अथिया ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने लिखा, ''हमारी खूबसूरत सी ब्लेसिंग जल्द ही आने वाली है 2025'' इसके साथ ही उन्होंने बच्चों के पैरों के निशान शेयर किए हैं। साथ में एक नजर वाला इमोजी भी शेयर किया है। तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने एक सफेद दिल वाला इमोजी शेयर किया है।

आने वाला है नन्हा मेहमान

अथिया शेट्टी के इस पोस्ट से ये साफ है कि वो प्रेग्नेंट हैं और उनके घर एक नया मेहमान आने वाला है। 2025 में एक्टर सुनील शेट्टी जल्दी ही नाना बनने वाले हैं। इस खबर से फैंस भी काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'अकाय कोहली का चड्डी दोस्त आने वाला है।' एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'जल्द ही माता-पिता बनने के लिए बधाई।' फैंस इस कपल को बधाई दे रहे हैं।

सुनील शेट्टी ने दिया था संकेत

इस साल मार्च में, सुनील शेट्टी ने डांस रियलिटी शो, डांस दीवाने पर नाना बनने का संकेत दिया था। जब होस्ट भारती सिंह ने शेट्टी से पूछा कि वह नाना के रूप में कैसे होंगे, तो हेरा फेरी अभिनेता ने जवाब दिया, "हां, अगले सीजन में जब मैं आऊंगा तो मैं नाना की तरह मंच पर चलूंगा।" इससे यह अटकलें लगाई जाने लगीं कि अथिया और केएल राहुल जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 6 राज्यों में नियुक्त किए राज्यपाल, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

चलती कार डिवाइडर से टकराई, धू-धू कर लगी जलने; आग में झुलसने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत

Identify Fake News: सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों की पहचान कैसे करें? जानें 10 आसान तरीके...

INDIA Bloc Protest: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट मार्च, CEC के खिलाफ याचिका दायर; आज दिन भर क्या-क्या हुआ?

गाजियाबाद के शहीद नगर में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरा मकान का लेंटर; कई लोग मलबे में दबे