तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन की वापसी कंफर्म 
मनोरंजन

असित मोदी का यूटर्न, तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन की होगी वापसी

Asit Modi Confirm Dayaben Comeback: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन की वापसी को सिरे से खारिज करने वाले असित मोदी ने यू टर्न ले लिया है, अब लग रहा है कि शो में दयाबेन की वापसी जल्द ही नए कलाकार के साथ होगी।

अनिल सिंह

Asit Modi Confirm Dayaben Comeback: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन की वापसी होगी या नहीं यह सवाल लोगों का सिरदर्द बन गया था। जिसके बाद असित मोदी ने बयान दिया था कि दयाबेन की वापसी नहीं होने वाली है और ना ही दयाबेन के किरदार में कोई नया कलाकार आएगा। मामला जैसे ही शांत हुआ, अब असित मोदी की तरफ से बयान सामने आया है कि दयाबेन के किरदार की शो में जल्द ही वापसी हो सकती है।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की पूरी टीम को वापस लाने पर काम किया जा रहा है। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी बताया दयाबेन के किरदार के लिए भी कुछ कलाकारों का चुनाव किया गया है। दयाबेन के किरदार की वापसी की खबर के साथ ही फैंस खुश हुए हैं, लेकिन नया कलाकार कौन होगा यह जानने के लिए लोग उत्सुक हो गए हैं। असित मोदी के इस बयान को उनका यू-टर्न बताया जा रहा है। क्योंकि इससे पहले उन्होंने दया बेन के किरदार की वापसी को सिरे से खारिज किया था।

इंडियन एक्सप्रेस से की गई बातचीत में दयाबेन के किरदार को वापस लाने की बात स्वीकार की है और बताया है कि लोगों का मानना यह है कि दयाबेन के जाने के बाद शो उन्हें पसंद नहीं आ रहा है और मैं उनकी भावना से पूरी तरह से सहमत हूं। हमारी टीम जल्द ही दयाबेन के किरदार को शो में वापस लाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि मैंने उस भूमिका के लिए कुछ लोगों का चुनाव भी किया है जिनसे आप जल्द ही मिल सकेंगे।

दयाबेन का किरदार लंबे समय से टीवी से दूर है। तारक मेहता का उल्टा चश्मा में यह किरदार दिशा वकानी ने निभाया था। 2018 में वह मैटरनिटी लीव पर गई थी और तब की शो में उनकी वापसी नहीं हुई है। करीब 6 साल बाद अब उनके वापसी की उम्मीद एक बार पुख्ता तौर पर जगी है ऐसा कहा जा सकता है। दर्शक बेसब्री से दयाबेन की वापसी का इंतजार कर रहे हैं।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z