Ashnoor Kaur Earning: ‘बिग बॉस 19’ से हाल ही में बाहर हुईं टीवी एक्ट्रेस अशनूर कौर शो से बेघर होने के बावजूद सुर्खियों में बनी हुई हैं। वीकेंड का वार में कंटेस्टेंट तान्या मित्तल पर हमले के कारण अशनूर को शो से बाहर का रास्ता दिखाया गया। यह एविक्शन फैंस के लिए काफी चौंकाने वाला रहा, लेकिन इसी के साथ एक ऐसी जानकारी सामने आई जिसने सभी को हैरान कर दिया, अशनूर ने इस शो से कम उम्र में लाखों रुपये कमाए हैं।
मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, अशनूर कौर इस सीजन की हाईएस्ट पेड कंटेस्टेंट्स में से एक रहीं। उन्हें शो में रहने के लिए हर हफ्ते 6 लाख रुपये फीस दी जा रही थी। कुल 14 हफ्तों तक घर में रहने के बाद अशनूर लगभग 84 लाख रुपये कमा चुकी हैं। 21 साल की उम्र में इतनी बड़ी रकम कमाना किसी भी युवा कलाकार के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती है।
अशनूर कौर ने बहुत कम उम्र में टीवी इंडस्ट्री में मजबूत पहचान बना ली थी। ‘झांसी की रानी’, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ और ‘पटियाला बेब्स’ जैसे हिट सीरियल्स में उनके किरदारों ने उन्हें घर-घर में लोकप्रिय बना दिया। ‘बिग बॉस’ में उनकी जर्नी भले ही विवादों के बीच खत्म हुई हो, लेकिन इस शो ने उनकी कमाई और लोकप्रियता दोनों में बढ़ोतरी की है।
अशनूर कौर की सोशल मीडिया फॉलोइंग उनकी लोकप्रियता का सबसे बड़ा सबूत है। इंस्टाग्राम पर उनके 10.5 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। इतने बड़े फैनबेस की वजह से वे ब्रांड प्रमोशन, विज्ञापन और कोलैबोरेशन के जरिए भी लाखों रुपये कमाती हैं। कई रिपोर्ट्स के अनुसार, अशनूर की कुल नेटवर्थ करीब 7 करोड़ रुपये बताई जाती है।
टीवी शो के लिए अशनूर कौर प्रति एपिसोड लगभग 40,000 रुपये चार्ज करती हैं। इसके साथ ही वे मॉडलिंग असाइनमेंट्स और कई बड़े ब्रांड्स की कैंपेन का हिस्सा भी रहती हैं। इतनी कम उम्र में एक्टिंग, सोशल मीडिया और रियलिटी शो से करोड़ों की इनकम अर्जित कर अशनूर आज की यंग अचीवर्स में गिनी जाती हैं। फिलहाल, ‘बिग बॉस 19’ में गौरव खन्ना, अमाल मलिक, शहबाज, फरहाना भट्ट, मालती चहर, तान्या मित्तल और प्रणित मोरे आगे की रेस में बने हुए हैं। अशनूर के बाहर होने से फैंस नाराज जरूर हैं।