अशनीर ग्रोवर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

पलाश-मंधाना की शादी पर अशनीर ग्रोवर ने कसा तंज, बॉलीवुड सितारे और खान परिवार को लेकर भी कही ये बात

Ashneer Grover Viral Video: अशनीर ग्रोवर ने राजेश यादव और संयम शर्मा के साथ मिलकर बड़ी शादियों और पलाश-मंधाना की टूटी शादी पर मजेदार स्पूफ वीडियो बनाया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

स्नेहा मौर्या

Ashneer Grover On Smriti Mandhana: 2025 की शादियों में बड़े सितारों की मौजूदगी और भव्य आयोजनों ने हमेशा सुर्खियां बटोरी हैं। अंबानी परिवार की भव्य शादी के बाद, नेत्रा मंटेना और वामसी गदिराजू की शादी ने भी खासा ध्यान खींचा, जिसमें रणवीर सिंह और करण जौहर जैसे बॉलीवुड सितारों ने परफॉर्म किया। लेकिन इसी साल की एक और शादी, क्रिकेटर स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की, जो फेरों से एक दिन पहले ही टूट गई। हालांकि, शादी टूटने की वजह से इंटरनेट पर तहलका मच गया है।  ऐसे में अब इस पर तंज कसते हुए अशनीर ग्रोवर, राजेश यादव और संयम शर्मा ने एक नया कॉमेडी स्केच बनाया, जिसने इन सभी शादियों की हंसी-मजाक भरी झलक दिखाई।

दरअसल, वीडियो में संयम शर्मा एक दूल्हे के पिता की भूमिका में हैं। वे कहते हैं कि "मेरी दो बेटियां हैं, और मेरी दूसरी बेटी तीसरी बार शादी कर रही है। कृपया ऐसी शादी का इंतजाम करें जिससे हम हर जगह मशहूर हो जाएं।" जब राजेश यादव ने शादी का बजट पूछा, तो संयम ने मजाक में 1000 करोड़ रुपये का दावा किया। अशनीर ग्रोवर ने बीच में टोकते हुए कहा कि उन्हें कोई और मीटिंग है, तो संयम ने तुरंत 2000 करोड़ रुपये कर दिए।

अशनीर ग्रोवर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

इसके बाद वीडियो में बेतुकी मांगों का सिलसिला चलता है। अशनीर और राजेश ने उदयपुर में शादी की जगह सुझाई, तो संयम ने मजाक में पूछा कि क्या रितेश खुद चाभियां सौंपने आएंगे। इसके अलावा, स्केच में खान परिवार की हाइट और स्टाइल पर भी तंज कसा गया। संयम ने कहा कि उनकी बेटी को “गिरे हुए लोग पसंद हैं”, जिस पर अशनीर ने तुरंत बॉलीवुड सेलेब्स की लिस्ट दिखाने का मजेदार जवाब दिया।

पैरोडी का सबसे मजेदार हिस्सा था जब संयम ने कोरियोग्राफर की मांग की। राजेश और अशनीर ने इसे तुरंत मना कर दिया और कहा कि कोरियोग्राफर शादियों को तोड़ देते हैं। इस इशारे में पलाश-मंधाना शादी के विवाद की ओर इशारा किया गया, जिसे फैंस ने तुरंत नोटिस किया।

दर्शकों ने वीडियो पर की आलोचना

यह कॉमेडी स्केच सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दर्शक इस वीडियो को लेकर दो हिस्सों में बंटे हुए हैं, कुछ ने इसे शानदार और मजेदार बताया, तो कुछ ने स्केच के मजाक पर आलोचना भी की। लेकिन एक बात तय है कि अशनीर ग्रोवर और उनके टीम ने बड़े शादियों और क्रिकेट-एंटरटेनमेंट जगत के विवादों पर एक हास्यपूर्ण और यादगार पैरोडी पेश की है।

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस