तान्या मित्तल ने क्यों ठुकराई गौरव खन्ना की बर्थडे पार्टी? कंटेस्टेंट्स से दूरी की बताई बड़ी वजह

Gaurav Khanna Party: बिग बॉस 19 खत्म हो चुका है, लेकिन ड्रामा अभी भी जारी है। तान्या मित्तल ने गौरव खन्ना की बर्थडे पार्टी में जाने से इनकार कर दिया और इसकी वजह उन्होंने बताई है, तो चलिए जानते हैं...
tanya mittal
तान्या मित्तल ने क्यों ठुकराई गौरव खन्ना की बर्थडे पार्टी? कंटेस्टेंट्स से दूरी की बताई बड़ी वजह
Published on: 
Updated on: 

Tanya Mittal Did Not Attend Gaurav Khanna Birthday Party: 'बिग बॉस 19' के खत्म होने के बाद भी शो के कंटेस्टेंट लगातार चर्चा में बने हुए हैं। शो में जहां कई दोस्तियां मजबूत हुईं, वहीं कुछ रिश्तों में कड़वाहट बढ़ती दिखाई दे रही है। इन्हीं नामों में एक हैं तान्या मित्तल, जो शो की थर्ड रनर-अप रहीं। फिनाले के बाद तान्या ने लगभग सभी घरवालों से दूरी बना ली है और यह साफ दिखाई दे रहा है कि वह अब किसी भी कंटेस्टेंट से जुड़ना नहीं चाहतीं।

11 दिसंबर की शाम बिग बॉस 19 के विनर गौरव खन्ना ने अपने जन्मदिन पर एक ग्रैंड पार्टी रखी थी, जिसमें शो के कई लोकप्रिय चेहरे शामिल हुए। लेकिन सबकी निगाहें इस बात पर थीं कि तान्या मित्तल पार्टी में क्यों नहीं आईं जबकि वह मुंबई में ही मौजूद थीं। आखिर उन्होंने यह बड़ा आयोजन क्यों मिस किया?

तान्या मित्तल ने गौरव की पार्टी में ना जाने की बताई बड़ी वजह

मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में तान्या ने इस सवाल का खुलकर जवाब दिया। उन्होंने बताया कि शो में कई कंटेस्टेंट्स उनके खिलाफ थे, कुछ ने उनके परिवार पर टिप्पणी की, तो कुछ ने उन्हें फेक बताया। तान्या ने स्पष्ट किया कि जो लोग उनका सम्मान नहीं कर सके, उनसे वह अब किसी तरह का रिश्ता नहीं रखना चाहतीं।

तान्या ने कहा कि “मैं नहीं जाऊंगी। मैंने साफ कह दिया है कि जिन लोगों ने मेरी बेइज्जती की है, उनसे अब कोई नाता नहीं रखना। जीके सर ने तो यह तक कह दिया कि मैं अपना परिवार छुपा रही हूं। जब मेरे परिवार पर ही भरोसा नहीं, तो मैं जाकर क्या साबित करूं?”

मृदुल तिवारी से जुड़े विवाद पर की बात

इसी के साथ तान्या ने मृदुल तिवारी से जुड़े विवाद पर भी बात की। बताया जाता है कि फिनाले नाइट पर ही मृदुल ने उन्हें गौरव की पार्टी में आने का निमंत्रण दिया था, लेकिन तान्या ने वहीं मना कर दिया। बाद में मृदुल ने इंटरव्यू में कहा कि तान्या उन्हें “एटीट्यूड” दिखा रही थीं। तान्या ने इसे भी गलत बताया और कहा कि उनका फैसला सिद्धांतों के आधार पर था, न कि किसी एटीट्यूड के कारण।

गौरव की पार्टी से सिर्फ तान्या ही गायब नहीं थीं। शो की फर्स्ट रनर-अप फरहाना भट्ट भी इस जश्न का हिस्सा नहीं बनीं। इसके अलावा मालती चाहर और बसीर अली भी पार्टी में नजर नहीं आए, जिससे यह साफ होता है कि शो खत्म होने के बाद भी कई कंटेस्टेंट्स के बीच समीकरण पहले जैसे नहीं रहे।