शाहरुख खान (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

आर्यन खान की नानी ने किया ऐसा डांस कि फैंस भी हुए मुरीद, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल

Savita Chhibber Dance: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें आर्यन खान की नानी सविता छिब्बर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं। अब इस वीडियो को देखकर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।

स्नेहा मौर्या

Aryan Khan Grandmother Dance Video Viral: शाहरुख खान का परिवार अक्सर सुर्खियों में रहता है। इन दिनों जहां उनके बेटे आर्यन खान अपनी डायरेक्टोरियल डेब्यू सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' को लेकर खबरों में छाए हुए हैं, तो दूसरी तरफ वहीं उनकी नानी सविता छिब्बर सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही हैं। हाल ही में उनका एक डांस वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ है, जिसे देखकर लोग उनकी एनर्जी और कॉन्फिडेंस की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

यह वीडियो किसी और ने नहीं बल्कि गौरी खान की भतीजी आलिया छिबा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। वीडियो में सविता छिब्बर अपने बेटे विक्रांत छिब्बर के साथ शानदार डांस मूव्स करती दिखाई दीं। फ्लोरल कुर्ते में उनका अंदाज इतना सहज था कि देखकर कोई भी उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता। कमरे में मौजूद फैमिली मेंबर्स और गेस्ट्स भी उनके डांस को देखकर खूब इंजॉय करते दिखे।

सोशल मीडिया पर मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स

आलिया ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि “अब आपको पता चल गया कि मुझे ये सब कहां से मिला है। मेरे दो पसंदीदा लोग दादी और पापा।” उन्होंने आगे कहा कि “ये जीन में ही है।” इस वीडियो पर फैंस और दोस्तों ने जमकर प्यार बरसाया। शालिनी पासी ने भी दिल खोलकर रिएक्शन दिया। किसी ने सविता को कॉन्फिडेंट और चार्मिंग बताया तो किसी ने कहा कि ये किसी फिल्म का सीन लग रहा है। हर कोई उनके डांस की तारीफें करता नजर आया।

आर्यन खान का पहला डेब्यू शो

वहीं दूसरी ओर, शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी पहली बार डायरेक्टर की कुर्सी संभाल रहे हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के ग्रैंड प्रीव्यू इवेंट में पब्लिकली स्टेज पर आकर स्पीच दी। 26 वर्षीय आर्यन ने कहा कि वह काफी नर्वस हैं क्योंकि यह उनका पहला मौका है। मजाकिया अंदाज़ में उन्होंने बताया कि वह लगातार दो रातों से इस स्पीच की तैयारी कर रहे थे और टेलीप्रॉम्प्टर के साथ-साथ कागज के टुकड़ों पर भी नोट्स लिख रखे हैं। उन्होंने आगे कहा कि अगर कुछ गड़बड़ हो भी जाए तो पापा हैं न। उनकी यह बात सुनकर दर्शकों का दिल जीत लिया।

इस दिन होगी रिलीज

आर्यन की इस सीरीज को उन्होंने बिलाल सिद्दीकी और मानव चौहान के साथ मिलकर तैयार किया है। शो में बॉबी देओल, लक्ष्य, सहर बाम्बा, मोना सिंह, मनीष चौधरी, राघव जुयाल, अन्या सिंह, गौतमी कपूर और मनोज बावा अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। वहीं सलमान खान, करण जौहर और रणवीर सिंह कैमियो करते नजर आएंगे। यह वेब सीरीज 18 सितंबर 2025 को रिलीज होने जा रही है।

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

RJD ने ढहाया BJP का किला, पटना MLC चुनाव में उलटफेर पर झूमे तेजस्वी यादव, EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल

बिहार MLC चुनाव परिणाम: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद BJP हारी, RJD के संजीव कुमार जीते, स्नातक पर मतगणना जारी

Jio Platforms Listing: जियो की धमाकेदार एंट्री से बदली कारोबारी समूहों की रैंकिंग, भावुक हुए मुकेश अंबानी