रेखा और अरुणा ईरानी (फोटो- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

रेखा से रही दोस्ती, फिर भी फिल्म से निकलवा दिया, अरुणा ईरानी का बड़ा खुलासा

अरुणा ईरानी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उनकी अच्छी दोस्त रेखा ने उन्हें दो फिल्मों से निकलवाया था। उन्होंने बताया कि फिल्म ‘औरत औरत औरत’ में उनके दमदार रोल को रेखा के कहने पर एडिट किया गया।

सोनाली झा

मुंबई: बॉलीवुड की अनुभवी अदाकारा अरुणा ईरानी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी निजी और प्रोफेशनल ज़िंदगी से जुड़े कई बड़े खुलासे किए हैं। कैंसर से लड़ाई के अलावा उन्होंने दिग्गज एक्ट्रेस रेखा को लेकर भी एक चौंकाने वाला किस्सा साझा किया, जिसने सबको हैरान कर दिया। अरुणा ईरानी ने बताया कि उन्होंने रेखा के साथ फिल्म ‘औरत औरत औरत’ में काम किया था। इस फिल्म को बनने में छह साल लग गए।

अरुणा के मुताबिक, इस फिल्म में उनका बहुत मजबूत और सेंट्रल रोल था। ऐसा रोल हर एक्ट्रेस करना चाहेगी। लेकिन फिल्म में कई हिस्सों को काटना पड़ा, क्योंकि कुछ लोगों को मेरा रोल बहुत अच्छा लग रहा था। रेखा जी उस कट के पीछे थीं। वो कहती थीं कि अरुणा ईरानी का रोल बहुत उभर रहा है। सबसे बड़ा खुलासा तब हुआ जब अरुणा ने कहा कि रेखा ने उन्हें एक और फिल्म से निकलवा दिया था। यह फिल्म थी मंगलसूत्र।

अरुणा ईरानी का सवाल

अरुणा ने बताया कि मैंने वह फिल्म साइन की थी और साइनिंग अमाउंट भी ले लिया था, लेकिन बाद में मुझे फिल्म से निकाल दिया गया। जब मैंने प्रोड्यूसर से पूछा, तो उन्होंने साफ कहा कि रेखा जी आपको फिल्म में नहीं चाहती थीं। जब अरुणा ने खुद रेखा से इस बारे में पूछा, तो रेखा ने जो जवाब दिया, वो काफी चौंकाने वाला था।

रेखा का अरुणा ईरानी को जवाब

रेखा ने कहा था कि अरुणा, अगर तुमने इमोशनल सीन ज़्यादा दमदार कर दिए, तो मैं इस फिल्म में वैम्प दिखूंगी। अरुणा ईरानी ने साफ किया कि भले ही यह बात उन्हें उस समय दुख पहुंची हो, पर रेखा आज भी उनकी अच्छी दोस्त हैं। यह घटना इस बात को भी दर्शाती है कि बॉलीवुड की दोस्तियां कितनी जटिल और प्रतिस्पर्धात्मक होती हैं।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; दो सीटों पर फंसा पेच

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG